{"_id":"670edd25518fa48dba0f69b6","slug":"complete-the-development-works-at-a-fast-pace-sandeep-mathura-news-c-29-1-agr1017-303420-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्याें को तेज गति से पूरा करें : संदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्याें को तेज गति से पूरा करें : संदीप
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मंगलवार को विकास संबंधी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। यहां उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि विकास के जो कार्य चल रहें हैं , उन्हें तेजी से पूरा किया जाए।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग एवं मथुरा के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह मंगलवार को जनपद के दौरे पर रहे। उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास संबंधी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने यमुना एक्सप्रेस वे से वृन्दावन (पागल बाबा मन्दिर) तक फोर लेन मार्ग, यमुना नदी पर दो लेन सेतु का निर्माण के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
साथ ही फोर लेन मार्ग पर प्रगतिरत 7 किमी सड़क को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने रांची बांगर में पुलिस ट्रान्जिट हॉस्टल को भी परखा। हॉस्टल में 04 ब्लॉक बनाये जा रहे हैं। प्रति ब्लॉक में 48 आवास हैं। सभी आवास वन बीएचके हैं। मंत्री ने समाक्षा बैठक के दौरान लंबित योजना को पूरा करने और चल रहे कार्यों में तेजी तेजी लाने को कहा है। साथ संबंधित अधिकारियों के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इनके साथ की बैठक
बेसिक शिक्षा मंत्री संपीद सिंह ने सभी जनपद के अधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान गोवर्धन के विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, मांट के विधायक राजेश चौधरी, एमएलसी योगेश नौहवार, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, नगर आयुक्त शशांक चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, डीएफओ रजनीकांत मित्तल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दुबे, सीएमओ अजय कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।