{"_id":"689263ffaba14bc790075765","slug":"complaints-pile-up-in-nagar-nigam-mathura-news-c-369-1-mt11009-133821-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नगर निगम में शिकायतों की बंध रही गठरी, समाधान हवा-हवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नगर निगम में शिकायतों की बंध रही गठरी, समाधान हवा-हवाई
विज्ञापन
भूतेश्वर कार्यालय पर सहायक नगर आयुक्त के कार्यालय में बैठे फरियादी।
मथुरा। नगर निगम के अधिकारी जनसुनवाई में आईं शिकायतों की गठरी तो बांध रहे हैं, लेकिन फरियादियों की समस्या का समाधान हवा-हवाई नजर आ रहा है। मंगलवार को निगम के अधिकारियों ने अलग-अलग जोनल कार्यालयों में 23 समस्याएं सुनीं, पर निस्तारण किसी का नहीं हो सका।
प्रत्येक सप्ताह नगर निगम के अधिकारी मंगलवार को जनसुनवाई करते हैं और जनसुनवाई में करीब 20 से 25 शिकायतें प्रस्तुत होती हैं। मंगलवार को भूतेश्वर कार्यालय और वृंदावन समेत सभी जोनल कार्यालयों में करीब 23 फरियादी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें स्ट्रीट लाइट, निर्माण, अतिक्रमण, सफाई और जलभराव समेत विभिन्न प्रकार की समस्याएं शामिल थीं। निगम के अधिकारियों ने बारी-बारी से समस्याएं तो सुनीं, लेकिन निस्तारण किसी का नहीं हो सका। समाधान की आस लेकर आए फरियादियों को आखिर सिर्फ आश्वासन लेकर ही वापस लौटना पड़ा।
जलभराव की समस्या लेकर गोवर्धन चौराहे के पास स्थित हंसराज नगर कॉलोनी से आए करीब एक दर्जन लोगों ने बताया कि कई दिनों से निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला है। हंसराज नगर कॉलोनी की निवासी वैशाली ने बताया कि जलभराव होने से रात के समय आने-जाने में काफी परेशानी होती है। इस समस्या को लेकर तीन बार वह निगम कार्यालय के चक्कर काट चुकी हैं, लेकिन समाधान जीरो है।
विज्ञापन
-- -
मंगलवार को प्रत्येक जोनल कार्यालय में जनसुनवाई होती है। ज्यादा से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन कुछ ऐसी समस्याएं होती हैं, जिनका दिन के दिन निस्तारण नहीं हो सकता है। ऐसी समस्याओं पर ही फरियादियों को आश्वासन दिया जाता है। अगर समाधान नहीं होता है तो संबंधित से स्पष्टीकरण लिया जाता है।
जग प्रवेश, नगर आयुक्त