फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   commotion outside of the Banks

बैंकों के बाहर हंगामा, पुलिस ने फटकारी लाठियां

Mon, 14 Nov 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 14 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
commotion outside of the Banks
बैंक के बाहर लाइन
बैंकों में बड़े और पुराने नोट जमा कराने के लिए लग रही भीड़ अब आपा खो रही है। रविवार को कई बैंकों के बाहर हंगामा हुआ। पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। रविवार को छुट्टी होने के चलते भीड़ भी अधिक रही। अकेले एसबीआई में ही करीब पांच करोड़ रुपये की नकदी जमा हुई। कोसी स्थित बैंकों में रविवार को दस करोड़ की धनराशि जमा हुई।
विज्ञापन


एसबीआई की मुख्य शाखा, पीएनबी, ओबीसी, एचडीएफसी एवं आईसीआईसीआई बैंक की शाखा के बाहर चौथे दिन लगातार सुबह 7 बजे से लोग एकत्रित हो गए। एसबीआई के बाहर खड़े लोगों ने जबरन बैंक में दाखिल होने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोका तो लोग हंगामा करने लगे। ऐसे में पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। शाखा प्रबंधक विवेक मोहन प्रसाद ने बताया कि रविवार को पुरानी जीटी रोड पर एटीएम को चालू करा दिया गया था। 
विज्ञापन


पीएनबी, बैक ऑफ इंडिया, सिंडीकेंट बैंक, ओसीबी के बाहर भी लंबी कतारें रहीं। केनरा बैंक में अपराह्न तीन बजे लोगों ने बैंककर्मियों पर चुपके से नोट बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिसकर्मियों ने लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी सुरेशचंद, दिलीप अग्रवाल, बबूआ का कहना था कि चार दिन से उनके पैसे जमा न होने के कारण वह परेशान हैं। बैंक कर्मी व्यापारियों का काम नहीं कर रहे। रुटीन कार्य की अलग से व्यवस्था की जाए।
छाता छाता में भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने भारतीय स्टेट बैंक का शटर तोड़ दिया। हालांकि पुलिस की उपस्थिति से हालात नहीं बिगड़े। इधर बैंकों में पहचान वाले लोगों के नोट एक्सचेंज करने की शिकायत पर भी लोगों ने हंगामा किया। डाकघर में पिछले तीन दिन से कोई लेन-देन नहीं हुआ है। डाक कर्मियों का कहना है कि नई करेंसी उन्हें मिली ही नहीं है। 

बलदेव में रविवार को स्टेट बैंक पर आधा किमी लंबी लाइन लग गई। स्टेट बैंक व सिंडिकेट बैंक में तीन-तीन काउंटर लगा कर लेन देन किया गया। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक व डाकघर में केवल रुपये जमा किए गए। अबैरनी, जुगसना, पचावर, पटलौनी, बरौली में भी भीड़ रही। भरतिया में यूनियन बैंक में कमीशन पर रुपये देने की शिकायत के बीच काफी हंगामा हुआ।

सौंख स्थित सिंडिकेट बैंक में नोट जमा और बदलने का सिलसिला जारी रहा। बैंक में दो नकली नोट भी पकड़े गए। इनमें से एक पांच सौ का तो एक नोट हजार रुपये का था। बाजना की सभी बैंकों में आज भी भीड़ रही। टाउनशिप स्थित सेंट्रल बैंक में भी रविवार को भीड़ रही। बैंक प्रबंधक ने तीन काउंटर लगाए।


दावेदारों की हालत खराब
विधानसभा चुनाव में विभिन्न पार्टियों से टिकट की दावेदारी करने वाले परेशान हैं। खुद को दावेदार मानकर उन्होंने भी कुछ कैश जुटाया था। आयोजन में भी खर्च कर रहे हैं लेकिन अब इस कैश को ठिकाने लगाने की परेशानी खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed