फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Common Service Centre operator defrauded of 2.50 lakh

Mathura News: जनसेवा केंद्र संचालक के साथ 2.50 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Common Service Centre operator defrauded of 2.50 lakh
मथुरा। जनसेवा केंद्र संचालक को सुदामा कुटी के मैनेजर से उधार की रकम का तगादा करना भारी पड़ गया। मैनेजर ने उधारी की रकम 2.50 लाख रुपये जनसेवा केंद्र संचालक के खाते में भेज दिए, लेकिन उनका बैंक खाता फ्रीज हो गया। कोर्ट के आदेश पर साइबर थाने में मैनेजर सहित दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वृंदावन के गोपीनाथ बाजार निवासी आकाश शर्मा ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि पश्चिम बंगाल निवासी सागर पाल सुदामा कुटी में मैनेजर थे। वह रकम ट्रांसफर कराने के लिए अक्सर उनके पास आते थे। 11 दिसंबर, 2024 को मैनेजर के साथी शुभम राजेश जाधव ने 2.50 लाख रुपये किसी के बैंक खाते में ट्रांसफर कराए थे और बाद में रकम देने का आश्वासन दिया था। आकाश ने तगादा किया तो मैनेजर व उसके साथी ने टालमटोल करने लगा। इस पर मैनेजर की शिकायत आश्रम के अधिकारियों से की। दबाव बनाने पर मैनेजर ने अपने साथी से उनकी रकम खाते में भेज दी। कुछ समय बाद उनका बैंक खाता फ्रीज हो गया। उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि उनका बैंक खाता बिहार की पुलिस से फ्रीज कराया है। आरोप है कि बिहार पुलिस से फर्जी शिकायत करके मैनेजर व उसके साथी ने उनका बैंक खाता फ्रीज कराया है। एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

--
मछली कारोबारी के जाल में फंसे
व्यापारी, 2.15 लाख रुपये ठगे
-डीगगेट के निकट बद्रीनगर निवासी नदीम मछली का कारोबार करते हैं। थोक में मछली बेचने के लिए उन्होंने गुजरात के व्यापारियों से ऑनलाइन माध्यम से संपर्क किया। वह गुजरात के व्यापारियों के जाल में फंस गए। थोक में मछली सप्लाई करने का आश्वासन देकर गुजरात के व्यापारियों ने 2.15 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद पीड़ित का फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित ने सूरत के सुभाष गार्डन के निकट भागल चार निवासी राजेश अग्रवाल व याकूब खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed