फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   commissioner aligarh reached jawahar bag for investigation

पेड़ों पर चढ़े थे कब्जाधारी, अचानक किया हमला

Mon, 06 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 06 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
commissioner aligarh reached jawahar bag for investigation
कमिश्नर अलीगढ़
कमिश्नर अलीगढ़ चंद्रकांत ने जवाहर बाग हिंसा की जांच शुरू कर दी है। रविवार को उन्होंने मथुरा पहुंचकर अफसरों से घटना की जानकारी ली। उसके बाद वह अस्पताल में  भर्ती घायल पुलिस कर्मियों से मिले और उनके बयान दर्ज किए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें बताया कि कब्जाधारी पेड़ों पर चढ़े थे और अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन


जवाहर बाग हिंसा में एसपी सिटी और एसओ शहीद हो गए थे। प्रकरण में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। शासन ने पूरे मामले की जांच कमिश्नर अलीगढ़ चंद्रकांत को सौंपी है। रविवार को वह मथुरा पहुंचे और पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अफसरों के साथ मीटिंग कर घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


आपरेशन में शामिल रहे अधिकारियों से भी बात की गई। इसके बाद कमिश्नर अस्पताल पहुंचे और घायलों के बयान लिए। सिपाहियों से घटना के बारे में पूछा गया। सिपाहियों ने बताया कि वह गेट के भीतर घुसे ही थे कि अचानक पेड़ों पर बैठे लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह हथियारों से लैस थे। किसी के पास तमंचा था तो किसी के पास फरसा और तलवार। इन लोगों ने फोर्स को टारगेट बनाकर हमला किया। उस वक्त कब्जाधारी ज्यादा थे और फोर्स कम। कमिश्नर ने बताया कि अभी तो उनका पहला दिन है। कुछ लोगों से बात की गई है। जल्द ही रिपोर्ट को पूरा करने के बाद शासन को भेज दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed