{"_id":"58cd7f314f1c1b957d32a8b0","slug":"come-to-kanha-s-town-religious-leaders-dalai-lama","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा की नगरी में आ रहे धर्मगुरु दलाई लामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा की नगरी में आ रहे धर्मगुरु दलाई लामा
अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
दलाईलामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिब्बत के आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर मथुरा आ रहे हैं। उनके आगमन से पहले निजी स्टाफ मथुरा पहुंच गया है। दलाई लामा की सुरक्षा सहित अन्य पहलुओं पर निजी स्टाफ ने डीएम नितिन बंसल के साथ चर्चा की।
20 मार्च को दलाई लामा महावन स्थित रमणरेती आश्रम पहुंचेंगे। उनका आगमन भोपाल से आगरा तक हवाई मार्ग से होगा। इसके बाद आगरा से मथुरा के लिए वह सड़क मार्ग का उपयोग करेंगे। यहां रात में प्रवास और संत समागम होगा। रमणरेती आश्रम में गुरु शरणानंद महाराज की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 21 मार्च को वह वापस लौट जाएंगे।
राष्ट्रीय अतिथि होने के कारण उन्हें दी जाने वाली सुरक्षा और अन्य सभी सुविधाओं पर विचार के लिए तीन सदस्यीय दल शनिवार को डीएम कार्यालय पहुंचा। यहां डीएम के साथ चर्चा हुई। सभी व्यवस्थाओं के लिए डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव को अधिकृत कर दिया है। 19 मार्च को पुलिस और प्रशासनिक अफसर महावन रमणरेती आश्रम का जायजा भी लेंगे।