फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   College

बिना किताब के ऑनलाइन पढ़ाई हो रही प्रभावित

Fri, 24 Apr 2020 05:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
College
मथुरा। लॉकडाउन में स्कूल-कॉलेज सभी बंद हैं। छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने के लिए ऑनलाइन क्लास शुरू की गई हैं। किताब-कॉपी न मिलने के कारण बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकाें ने स्टेशनरी की दुकान आवश्यक सेवाओं में शामिल करने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन

अशोक राज सिंह बताते हैं कि लॉकडाउन में ऑनलाइन पढ़ाई तो विद्यालयों के स्तर से शुरू करा दी गई है, लेकिन संबंधित पुस्तक बच्चों के पास नहीं हैं। इससे उन्हें परेशानी आ रही है। घीया मंडी निवासी चेतन अग्रवाल कहते हैं कि बगैर पाठ्यपुस्तकों के ऑनलाइन पढ़ाई कारगर नहीं हो पा रही है। प्रशासन को स्टेशनरी की दुकान खोलनी चाहिए। श्रीजी गार्डन टू नितिन शर्मा कहते हैं कि जिस प्रकार खानपान की दुकान खुल रही है, उसी प्रकार निर्धारित समय पर किताब-कॉपी की दुकान भी खुलनी चाहिए। इसके लिए स्थानीय दुकानदारों को व्हाट्एप पर पर्चा भेजने की व्यवस्था हो।
विज्ञापन

अभिभावक को सिर्फ दुकान पर तैयार पैकिंग को लाने और भुगतान की अनुमति मिलनी चाहिए। गोविंद नगर निवासी राज सरन कहते हैं कि लॉकडाउन में बच्चे घरों पर हैं। ऑनलाइन पढ़ाई ने उनकी व्यस्तता बढ़ा दी है, लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई के लिए सहयोगी शिक्षण सामग्री तो आवश्यक है। इसके लिए प्रशासन को विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों पर पहुंच रहे फीस के मैसेज
प्रदेश सरकार ने संकट के इस दौर में विद्यालयों से फीस न लेने के निर्देश जारी किए हैं, लेकिन जनपद के कई विद्यालय अभिभावकों के मोबाइल पर फीस जमा करने का मैसेज भेज रहे हैं। इसे लेकर अभिभावकों में बैचेनी बढ़ गई है। कई अभिभावकों ने ऐसे विद्यालयों की शिकायत भी जिला प्रशासन को दर्ज कराई है।
विद्यालयों ने वेतन से हाथ झाड़े
निजी क्षेत्र के विद्यालयों ने अपने शिक्षक और कर्मचारियों को इस संकट के दौर में वेतन देने से मना कर दिया है। इससे शिक्षकों के परिवारों में दो वक्त के भोजन का संकट खड़ा हो गया है। सदर क्षेत्र में सीबीएसई से जुड़े एक निजी विद्यालय के शिक्षकों ने इसकी शिकायत शुक्रवार को डीआईओएस ऑफिस पहुंचकर की है।

अभिभावकों ने डीएम से लगाई गुहार
अभिभावकों ने डीएम से स्टेशनरी की दुकान खुलवाने की गुहार लगाई है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिया गया है। किसी भी बच्चे पर किताबें नहीं हैं। ऐसे में ऑनलाइन शिक्षा प्रभावित हो रही है। नौगांव के करन सिंह, सिहाना के रामजीत सिंह, राजपाल सिंह, चौमुंहा के प्रहलाद सोनी, केशव अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, योगेश वशिष्ठ, डॉ. छीतर सिंह, भोला प्रधान, सीताराम आदि का कहना है कि बच्चों के पास किताबें नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed