फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cold weater in mathura

शीतलहर से बंधी कंपकंपी

Wed, 11 Jan 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 11 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
cold weater in mathura
सर्दी का सितम
बर्फीली हवा से लोगों की कंपकंपी बंध गई। दिनभर तेज हवा ने सूरज की किरणों को निस्तेज किये रखा। इसके चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं रात का तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फवारी ने मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। बुधवार को दिनभर ठंडी हवाएं शूल की तरह चुभती रहीं। इस दौरान तेज धूप की किरणें भी हवाओं के चलते निस्तेज रहीं। इस दौरान घरों से बाहर निकलना मुश्किल रहा। 
विज्ञापन


सुबह तेज ठंड के चलते लोग घरों में ही कैद रहे। अपरांह धूप खिली तो लोगों के चेहरे खिल उठे। गुनगुनी धूप लोगों को खूब भायी। बुधवार को दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ाके की सर्दी ने बिगाड़ी बिजली की सेहत
कड़ाके  की सर्दी ने बिजली की सेहत बिगाड़ दी है। लोकल फाल्टों का सिलसिला तेज हो गया है, जो आपूर्ति में बाधक बन रहे हैं, वहीं बुधवार को चार घटें की कटौती से लोग परेशान हो उठे। सर्दी बढ़ते ही बिजली व्यवस्था बदहाल हो गई है। नियमित कटौती और इमरजेंसी रोस्टिंग के कारण आपूर्ति बाधित रहती है। इन दिनों घना कोहरा छाया रहता है। रात को ओस भी काफी अधिक पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग हीटर, गीजर व अन्य बिजली के उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं। लोड अधिक होने के कारण फाल्ट हो रही है। बुधवार को दोपहर में करीब एक बजे अचानक आपूर्ति भंग हो गई। आपूर्ति सायं पांच बजे शुरु हो सकी। 132 केवीए सब स्टेशन पर तैनात जेई राहुल वशिष्ठ ने बताया कि आगरा में काम चलने के कारण आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed