फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Coffee Machine Explosion at Wedding Leaves Youth Critically Burned

Mathura: तेज धमाके के साथ फट गई कॉफी मशीन, युवक बुरी तरह से झुलसा; शादी समारोह में मची अफरा-तफरी

Sat, 14 Feb 2026 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Feb 2026 08:45 AM IST
सार

मथुरा के सौंख में एक शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज धमाके के साथ कॉफी मशीन फट गई। कॉफी बना रहा युवक झुलस गया।  

विज्ञापन
Coffee Machine Explosion at Wedding Leaves Youth Critically Burned
युवक को ले जाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शादी समारोह में कॉफी मशीन में गैस बनने के बाद अचानक मशीन फट गई। इससे मशीन पर काम कर रहे युवक बुरी तरह से झुलस गया। शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर परिजन मैरिज होम में पहुंच गए। और उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


कस्बा के शेढ़ के मठ निवासी निनुआ कुशवाह का पुत्र शिंभू शुक्रवार को मथुरा रोड़ स्थित एक मेरिजहोम मे कॉफी मशीन का काम करने के लिए गया था। मेरिजहोम में बारात आने की तैयारिया चल रही थी। वही शिंभू रात करीब 8 बजे कॉफी मशीन को चालू कर कॉफी बनाने की तैयारी कर रहा था। तभी मशीन में गैस बनने से कॉफी मशीन अचानक फट गई और शिंभू बुरी तरह से झुलस कर घायल हो गया। मशीन फटने से शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुँचे परिवारीजनों ने घायल शिंभू को नजदीकी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहाँ देर रात करीब 11 बजे घायल शिंभू की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने भरतपुर के लिए रैफर कर दिया। भरतपुर में घायल शिंभू का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मल्हू निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य महावीर सिंह की दो बेटियों की शादी मथुरा रोड़ मेरिजहोम में थी। फरह से बारात आने की तैयारियां चल रही थी। वही हलवाई ने अपने कर्मचारियों से दावत और अन्य पेय पदार्थों को तैयार करने के लिए कहा गया था। मशीन को शिंभू ने चालू कर गर्म कर रहा था। तभी हादसा हो गया। पिता निनुआ कुशवाह ने बताया कि शादी मव कॉफी मशीन का काम करने के लिए गया था। रात को कॉफी मशीन फटने से हादसा हो गया। जिसमें मेरा बेटा शिंभू घायल हो गया। अब भरतपुर हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि शादी समारोह में कॉफी मशीन फटने से हादसा हुआ है। युवक घायल हो गया है। घायल का भरतपुर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed