{"_id":"68111c8e39f74572a708b568","slug":"co-refinery-reached-deshrajs-house-mathura-news-c-369-1-sagr1038-128860-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सीओ रिफाइनरी पहुंचीं देशराज के घर, कॉलोनी के लोगों से भी ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सीओ रिफाइनरी पहुंचीं देशराज के घर, कॉलोनी के लोगों से भी ली जानकारी
विज्ञापन
मथुरा। व्यापारी नेता हेमेंद्र गर्ग की तरह ही लड़ाई लड़ने वाले देशराज सिंह ने भी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी लेकिन जिम्मेदारों ने उनकी सुनवाई नहीं की। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को जिम्मेदार दौड़े। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा देशराज के घर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली।
हाईवे स्थित भगवान नगर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर देशराज सिंह सरकारी रास्ते से कब्जा हटवाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इस बीच उनकी हत्या के लिए सुपारी दिए जाने की जानकारी उन्हें एक अंजान युवक ने दी थी। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हाल ही में शहर में व्यापारी नेता हेमेंद्र गर्ग की हत्या हो गई थी, वह भी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर लड़ाई लड़ रहे थे। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर सीओ श्वेता वर्मा मंगलवार को सुबह 10 बजे के करीब भगवान नगर पहुंचीं।
उन्होंने देशराज से पूरे मामले की जानकारी ली और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सीओ ने कॉलोनी के अन्य लोगों से भी जानकारी ली। इसके बाद वह वापस लौट गईं। कुछ ही देर में नगर निगम टास्क फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और रास्ते की जमीन पर हुए अतिक्रमण का निरीक्षण किया। शाम को बाद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मोहनलाल ने देशराज के घर पहुंचकर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। देशराज ने बताया कि वह चाहते हैं कि रास्ते की जमीन से कब्जा हटवाया जाए और उनकी हत्या के लिए सुपारी दिए जाने के मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। साथ ही उनके और बेटे के खिलाफ की गई शांतिभंग में पाबंद की कार्रवाई को निरस्त किया जाए।