फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cng auto in mathura

शहर में अब सीएनजी आटो ही चलेंगे

Sun, 24 Apr 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 24 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
cng auto in mathura
गैस सिलेंडर रूल में सीएनजी सिलेंडर की हर पांच साल पर जांच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर ने मथुरा और अन्य जनपदों में डीजल और पेट्रोल संचालित आटो रिक्शा को नष्ट कराकर सीएनजी चालित आटो रिक्शा प्रतिस्थापित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ई-रिक्शा पंजीयन के समय एक बार कर के स्थान पर तीन वर्ष का कर जमा कराने को कहा है।
विज्ञापन


यह भी निर्देश दिए हैं कि मानकों पर खरे उतरने वाले बैटरी चालित ई-रिक्शा ही संचालित किए जाएं।

मंडलायुक्त कार्यालय आगरा के सभाकक्ष में शनिवार को आयोजित संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि मथुरा जिले में बैटरी चालित ई-रिक्शा जो मानक के अनुरूप नहीं हैं और जनसुरक्षा की दृष्टि से खरे नहीं है उनके विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


शहर में अनधिकृत ई-रिक्शा बेचने वाले डीलर और मेनुफेक्चरर के प्रतिष्ठान/दुकान पर प्रशासन पुलिस के साथ छापा डालकर उन्हें सील करे और उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंडल के अन्य जिलों सहित मथुरा में संचालित डीजल/पेट्रोल चालित आटो रिक्शा को वर्ष वार पुराने पंजीयन के क्रम से प्रतिमाह कार्यालय में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) की देखरेख में नष्ट कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा में पुराने डीजल, पेट्रोल चालित 1800 आटो रिक्शा हैं। इस प्रकार प्रतिमाह औसतन 300 आटो रिक्शा पंजीयन के हिसाब से नष्ट कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed