{"_id":"6603c83abbabb84138092c87","slug":"cm-yogi-offered-prayers-shri-krishna-birthplace-in-mathura-will-address-enlightened-peoples-conference-2024-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेकर CM योगी ने किया चुनाव प्रचार का आगाज, बोले-मोदी गारंटी से हर काम संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेकर CM योगी ने किया चुनाव प्रचार का आगाज, बोले-मोदी गारंटी से हर काम संभव
Wed, 27 Mar 2024 01:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 27 Mar 2024 01:53 PM IST
सार
मथुरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे। यहां अपने संबोधन में कहा कि मोदी की गांरटी से हर काम संभव है।
विज्ञापन
प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते सीएम योगी
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे। वह सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन करके पूजा-अर्चना की। श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने के बाद वह प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे। वह प्रबुद्धजनों को संबोधित किया।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीर्थनगरी में प्रबुद्धजन सम्मेलन से लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। उन्होंने ब्रजवासियों को सरकार की उपल्बधियां गिनाईं। बताते चलें कि भाजपा ने यहां से वर्तमान सांसद हेमा मालिनी को ही अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
#WATCH मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/JfHKliGeztविज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2024
प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि कहा कि आज से पांच हजार वर्ष पहले इसी ब्रज में श्रीकृष्ण ने अपनी लीला रचाई। उस लीला की साक्षी बनीं थीं यमुना मैया। आज यमुना की गंदगी को देखकर दुख होता है। इसे दूर करेंगे।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान में पूजा करते सीएम योगी आदित्यानाथ
- फोटो : ANI
आज ब्रज क्षेत्र में विकास हो रहा है। यह काम आपकी लोकप्रिय सांसद हेमा मालिनी के द्वारा संसद में जो आवाज गूंजी थी, उसके द्वारा ही संभव हो पाया है। उन्होंने वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में कॉरिडोर की भी चर्चा की। उन्होंने मोदी की गांरटी का भी जिक्र किया। कहा कि मोदी की गारंटी से हर काम संभव है।