फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cm yogi adityanath visits to mathura today

सीएम योगी आज मथुरा में: कृष्ण नगरी को देंगे 822 करोड़ की सौगात, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Tue, 13 Dec 2022 07:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Dec 2022 07:21 AM IST
सार

मुख्यमंत्री का मथुरा दौरा भले ही भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन दर्शाया जा रहा है, लेकिन हकीकत में ये आगामी निकाय चुनाव की तैयारी का ही एक हिस्सा है।

विज्ञापन
cm yogi adityanath visits to mathura today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा आ रहे हैं। वे यहां सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री धर्मनगरी को 822 करोड़ की योजनाओं की सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10.55 बजे गाजियाबाद से हेलीकॉप्टर से मथुरा स्थित यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित हो रहे भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जनपद को 822 करोड़ की 210 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 84 परियोजनाओं का लोकार्पण, 126 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। यह परियोजनाएं 12 से अधिक विभागों से संबंधित हैं। 
विज्ञापन

सम्मलेन तो सिर्फ बहाना है, लक्ष्य तो निकाय चुनाव में फतह पाना

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि में मुख्यमंत्री योगी आगामी निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को ही नहीं मथुरावासियों को भी रिझाने आ रहे हैं। प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में वे न केवल कार्यकर्ताओं को नगर निगम चुनाव में फतह के लिए प्रेरित करेंगे, बल्कि मथुरावासियों को धर्मनगरी की सत्ता में भाजपा की उपयोगिता दर्शाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का मथुरा दौरा भले ही भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन दर्शाया जा रहा है, लेकिन हकीकत में ये आगामी निकाय चुनाव की तैयारी का ही एक हिस्सा है। चुनाव से पूर्व मथुरा के लिए 822 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात यही दर्शा रहा है। इसी चुनावी तैयारी में मुख्यमंत्री इस दौरान मथुरा वासियों को यह भी बताएंगे कि राज्य और केंद्र की सत्ता के साथ स्थानीय निकाय में भाजपा की मौजूदगी भगवान श्रीकृष्ण की नगरी के विकास के लिए कितनी आवश्यक है। 

मुख्यमंत्री का यह मथुरा में 27वां दौरा है। पिछले माह भी समीक्षा बैठक के दौरान यहां के अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी। हालांकि इस बार समीक्षा बैठक का समय तो निर्धारित नहीं कर रखा है लेकिन माना जा रहा है कि अधिकारियों के पेच कसे जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed