फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath will see Hema Malini Maharas program in Mathura on two-day visit

CM Yogi Adityanath: आज सीएम योगी देखेंगे हेमा मालिनी की महारास प्रस्तुति, मथुरा में होगा भव्य कार्यक्रम

Tue, 08 Nov 2022 09:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Nov 2022 09:17 AM IST
सार

मथुरा के जवाहर बाग में शाम को महारास का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें सांसद हेमा मालिनी प्रस्तुति देंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will see Hema Malini Maharas program in Mathura on two-day visit
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद हेमा मालिनी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज मथुरा आ रहे हैं। वे यहां भाजपा सांसद हेमा मालिनी के महारास और इस्कॉन की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम क्षेत्र को पांच सुपर जोन, 14 जोन और 32 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आगरा एयरपोर्ट से शाम 5:05 बजे चलकर मथुरा के वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर शाम 5:25 बजे पहुंचेंगे। शाम 5:35 बजे से 6:55 बजे तक वेटरनेरी यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस में रहेंगे। शाम सात बजे से रात आठ बजे तक जवाहर बाग में सांसद हेमा मालिनी द्वारा उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के साथ आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम वेटरनेरी यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस में करेंगे। बुधवार को सुबह 9:40 बजे वेटरनेरी यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस से हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 9:45 बजे प्रस्थान करते हुए हेलीकॉप्टर से आझई स्थित भक्ति वेदांत गुरुकुल इस्कॉन 9:55 बजे पहुंचेंगे। यहां 11 बजे तक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सुबह 11:10 बजे आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण बलराम मंदिर और गो डेयरी प्लांट का करेंगे शुभारंभ

भक्ति वेदांत गुरुकुल इस्कॉन एवं इंटरनेशनल स्कूल परिसर में स्थापित कृष्ण बलराम के नव स्थापित मंदिर और गो डेयरी प्लांट का शुभारंभ मुख्यमंत्री बुधवार को करेंगे। परियोजना के निदेशक और आईआईटी मंडी (हिमाचल प्रदेश) के निदेशक डॉ. लीला पुरुषोत्तम ने बताया कि यह परिसर 100 एकड़ में फैला हुआ है। फिलहाल यहां गुरुकुल संचालित है। भविष्य में यहां गुरुकुल पद्धति पर आधारित यूनिवर्सिटी की स्थापना होनी है। परिसर में ही कृष्ण बलराम का मंदिर स्थापित किया गया है। 

ब्रज क्षेत्र में गो संवर्द्धन के लिए गो डेयरी प्लांट की स्थापना की गई है। इस प्लांट का उद्देश्य किसानों के घरों में नौ लाख गो पालन और उसके दूध को उचित मूल्य पर लेकर विभिन्न उत्पाद तैयार करना है। इन्हें गो दूध से होने वाले लाभ के साथ बिक्री के लिए आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसका शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री बुधवार को यहां आ रहे हैं। करीब एक घंटे मुख्यमंत्री यहां रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed