{"_id":"66c663f087bedf88cb00bc64","slug":"cm-will-start-shri-krishna-janmotsav-on-25th-by-blowing-balloon-mathura-news-c-369-1-mt11005-117353-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गुब्बारा उड़ाकर सीएम करेंगे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का 25 को आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गुब्बारा उड़ाकर सीएम करेंगे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का 25 को आरंभ
विज्ञापन
मथुरा। 5251वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का शुभारंभ 25 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में गुब्बारा उड़ाकार करेंगे। 25 अगस्त को सीएम यहां आने के बाद 583 करोड़ रुपये की 137 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी करेंगे। इसमें मुख्य रूप से बरसाना रोप-वे का उद्घाटन शामिल रहेगा। 25 की रात को विश्राम के बाद 26 को जन्माष्टमी पर जन्मस्थान पर दर्शन कर यहां से रवाना होंगे।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास द्वारा इस बार 5251 वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव को भव्यता के साथ मनाने जा रहा है। इस तीन दिवसीय महामहोत्सव का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 अगस्त की शाम मथुरा पहुंचेंगे। परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री 25 अगस्त की शाम डेम्पियर नगर स्थित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह प्रांगण में विशालकाय गुब्बारा आकाश में छोड़कर 5251 वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसी के साथ ब्रज मंडल में 5 बड़े मंच, 19 छोटे मंच और 20 प्रमुख मार्गों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हो जाएगा।
इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रजवासियों को 583 करोड़ की 137 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जबकि कई सौ करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें बरसाना रोप वे, यमुना में क्रूज, पाच्चजन्य प्रेक्षागृह, वृंदावन में लक्ष्मण शहीद स्मारक प्रेक्षागृह, मल्टीलेवल पार्किंग, गोवर्धन तहसील भवन, बरसाना कोसी गोवर्धन मार्ग का चौड़ीकरण, मथुरा वृंदावन मार्ग का चौड़ीकरण, मथुरा डींग मार्ग फोरलेन सहित आदि प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन मुख्यमंत्री जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर दर्शन करेंगे। इसके बाद मथुरा से रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
हेमा मालिनी करेंगी नृत्य नाटिका प्रस्तुत
हेमा मालिनी 25 अगस्त को पांच्जन्य प्रेक्षागृह में सीएम व अन्य भक्तों के समक्ष यशोदा कृष्ण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगी। उनके साथ मुंबई के कलाकारों की भी टोली होगी। हेमा मालिनी की यह प्रस्तुति करीब 40 मिनट की रहेगी। इससे पूर्व हेमा मालिनी ने मीराबाई महोत्सव में पीएम नरेंद्र मोदी के समक्ष मीराबाई पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी थी, जिसे ब्रज सहित दुनियाभर के लोगों ने काफी सराहा था।