फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CM will address the election meeting in Mathura today

Mathura News: मथुरा में आज सीएम, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
CM will address the election meeting in Mathura today
मथुरा। मथुरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी का नामांकन दाखिल करवाने के साथ ही चुनाव प्रचार को धार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार सुबह मथुरा आएंगे। वे यहां करीब सवा घंटे रुकेंगे। इस दौरान सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन



सुबह 11.25 बजे सीएम योगी सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के मैदान पर पहुंचेंगे। यहां चुनावी सभा को संबोधित कर हेमामालिनी के पक्ष में वोट मांगेंगे और नामांकन पत्र दाखिल कराने कलेक्ट्रेट जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय और रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर हेमामालिनी के प्रस्तावक रहेंगे।
विज्ञापन


भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से लेकर पुलिस-प्रशासन बुधवार को कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा रहा। सीएम की सुरक्षा टीम ने बुधवार दोपहर ही डेरा डाल लिया। डीएस-एसएसपी ने हेलीपैड स्थल का भी दौरा किया। भाजपा ने हेमामालिनी को तीसरी बार मथुरा लोकसभा सीट पर उम्मीदवार बनाया है। यहां 26 अप्रैल को मतदान होना है और नामांकन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
11.00 बजे वाराणसी से खेरिया एयरपोर्ट, आगरा पर आगमन
11.05 बजे मथुरा के लिए प्रस्थान
11.25 बजे हेलीपैड स्थल सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज, पर आगमन
11.30 बजे से 12.30 बजे तक नामांकन व जनसभा
12.35 बजे खेरिया एयरपोर्ट, आगरा के लिए प्रस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed