{"_id":"63dea2b64c1e18631a4cd207","slug":"cm-mathura-news-mtr527671416-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जीएलए विवि में1.20 घंटे रुकेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जीएलए विवि में1.20 घंटे रुकेंगे सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्य केंद्र
जीएलए विवि में १.२० घंटे रुकेंगे सीएम
कल दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत, पुलिस व प्रशासन सुरक्षा तैयारी में जुटा
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ छह फरवरी को जीएलए विवि के ११वें दीक्षांत समारोह में १.२० घंटे रुकेंगे। प्रशासन को कार्यक्रम का ब्योरा शनिवार को मिल गया।
मुख्यमंत्री दिल्ली से हेलीकॉप्टर के जरिए विवि के हेलीपैड पर सुबह १०:५० बजे पहुंचेंगे। इसके बाद ११ से १२ बजे तक दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को डिग्री वितरण करेंगे। दोपहर १२:१० बजे सीएम हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे का विधिवत कार्यक्रम मिल चुका है। उनकी सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। आगरा और मथुरा से करीब 849 जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। सुरक्षा दस्ते में ८ एएसपी, १६ सीओ, ३० इंस्पेक्टर, 110 दरोगा भी शामिल रहेंगे।
3136 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां
दीक्षांत समारोह में 3136 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें २२ विद्यार्थियों को गोल्ड और 22 को सिल्वर मेडल भी प्रदान किए जाएंगे। समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं आकाश एजूकेशनल सर्विसेज के अध्यक्ष जेसी चौधरी मौजूद रहेंगे।