फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cm has asked for report

सीएम ने मांगी ब्रज के विकास की रिपोर्ट

Sat, 05 Nov 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 05 Nov 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
cm has asked for report
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
ब्रज क्षेत्र मथुरा के सुनियोजित विकास की प्रक्रिया को रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन ने डीएम सहित विकास से जुडे़ अफसरों को लखनऊ बुला लिया है। सभी अफसरों को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल विकास कार्यों की रिपोर्ट सहित सात नवंबर को लखनऊ आने को कहा गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर ब्रज क्षेत्र मथुरा में कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इसमें सड़कों के चौड़ीकरण के साथ परिक्रमा मार्ग का विकास भी शामिल है। खासकर गोवर्धन और वृंदावन में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली कई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के पास यहां बंदरों के उत्पात की खबरें भी निरंतर पहुंच रही हैं। ब्रज विकास की कुछ और योजनाओं पर विचार, वर्तमान को तेजी से पूरी करने के साथ वृंदावन में बंदरों के उत्पात का निदान खोजने के लिए आलोक रंजन ने बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


सात नवंबर को आयोजित होने जा रही इस बैठक में डीएम, एसएसपी, उपाध्यक्ष एमवीडीए, जिला पर्यटन अधिकारी के साथ पीडब्लूडी, वन, सिंचाई विभाग के अफसर शामिल हाेंगे। डीएम नितिन बंसल ने बताया कि इसके लिए सभी विभागों में तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा के बिंदु
- वृंदावन में यातायात की समस्या से निजात पाने के लिए वृंदावन के पहुंच मार्गों में पार्किंग विकसित करते हुए आंतरिक परिवहन व्यवस्था का संचालन।
- ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के पुनर्निमाण और मरम्मत तथा पड़ाव स्थलों के निर्माण की कार्य योजना पर विचार।
- गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के चारों ओर बाईपास के निर्माण की प्रगति की समीक्षा।
- वृंदावन में बंदरों के आतंक से निजात पाने के लिए कार्य योजना प्रस्तुतीकरण।
- वृंदावन के केशी घाट पर घाटों के सुंदरीकरण के संबंध में वाद व अग्रिम कार्रवाई के संबंध में विचार।
- ब्रज क्षेत्र के प्रमुख स्थल मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन में सफाई व्यवस्था के संदर्भ में कार्य योजना पर विचार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed