{"_id":"618c0b724223c97faf463512","slug":"cm-gave-message-of-assembly-election-strategy-mathura-news-mtr5083556116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजरज उत्सव के बहाने विधानसभा चुनावी रणनीति का संदेश दे गए सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजरज उत्सव के बहाने विधानसभा चुनावी रणनीति का संदेश दे गए सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। सूबे के मुखिया और देश के मुखर हिंदूवादी नेताओं में शामिल योगी आदित्यनाथ ने ब्रजरज उत्सव के बहाने विधानसभा चुनाव की रणनीति भी बता गए हैं। फायर ब्रांड नेता के साथ केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की मौजूदगी ने बता दिया कि इस बार हिंदुत्व का एजेंडा तो रहेगा ही लेकिन फिलहाल मुस्लिमों को नाराज भी नहीं किया जाएगा।
योगी का वृंदावन में ब्रजरज उत्सव के उद्घाटन के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि सीएम ने चुनाव से संबंधित एक शब्द भी नहीं कहा। ना ही हर बार की तरह हिंदुत्व के एजेंडे पर कुछ बोले लेकिन मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म भूमि जाने भर से यह संदेश भी दे दिया कि अयोध्या में राम मंदिर के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि अगला लक्ष्य है।
दूसरी ओर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ मंच साझा करना अपने आप ही यह संदेश दे रहा है कि इस बार सीएम मुस्लिमोें को नाराज नहीं करेंगे। इसके अलावा संतों के साथ ही सबसे पहले संतों साथ भोजन करने से उन्होंने यह भी बता दिया कि वह पहले संत हैं, बाद में नेता। इसे हिंदू वोटों को काफी हद तक अपनी ओर करने वाला माना जा रहा है।