फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CM examine veracity of Braj's development plans

Mathura News: ब्रज के विकास की योजनाओं का सच परखेंगे मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
CM examine veracity of Braj's development plans
वृंदावन। कान्हा की नगरी वृंदावन में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मथुरा के विकास की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के लिए शुक्रवार को आला अधिकारी तैयारी करने में जुटे रहे। ब्रज तीर्थ विकास परिषद से लेकर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने प्रगतिशील योजनाओं की बारीकी से जानकारी हासिल की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ब्रज के विकास के लिए सौगातों की घोषणा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

वृंदावन में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की आठवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसमें ब्रज क्षेत्र के प्रमुख तीर्थ स्थलों के विकास, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए नवीन योजनाओं के प्रस्तावों पर मुहर लगेगी तो पिछली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौर को लेकर शुक्रवार को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने जनपदीय अधिकारियों के साथ वृंदावन स्थित यमुना एक्सप्रेस वे के क्षेत्रीय कार्यालय में तैयारियों की समीक्षा की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे वृंदावन हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे गीता शोध संस्थान स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्रीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक में भाग लेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे, जिसमें विशेष रूप से वृंदावन स्थित श्री बांकेबिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण की प्रगति और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद दोपहर 3.30 बजे मुख्यमंत्री वृंदावन स्थित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात वे मथुरा पहुंचकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन-पूजन करेंगे। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री हेलीपैड से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। इस तरह मुख्यमंत्री करीब दो घंटे से अधिक समय तक मथुरा-वृंदावन में रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed