फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CM can gift the budget of Banke Bihari Corridor on New Year

Mathura News: नव वर्ष पर सीएम दे सकते हैं बांके बिहारी कॉरिडोर के बजट की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
CM can gift the budget of Banke Bihari Corridor on New Year
मथुरा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्रीबांके बिहारी कॉरिडोर का रास्ता साफ कर दिया है। मगर, अभी तक राज्य सरकार की ओर से इसके निर्माण और जमीन अधिग्रहण के लिए बजट की घोषणा नहीं की गई है। इस कारण डेढ़ माह से मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ के आज के दौरे को लेकर ब्रजवासियों को उम्मीद है कि वह नव वर्ष पर कॉरिडोर के लिए बजट का तोहफा दे सकते हैं। इसके अलावा बांके बिहारी पर भीड़ प्रबंधन के लिए योजना भी सुझा सकते हैं। वहीं, वृंदावन के जाम की समस्या पर लापरवाही बरत रहे अधिकारियों के पेच भी कस सकते हैं।
विज्ञापन



बांके बिहारी की धरती से 2024 की राजनीति को धार दे रही भाजपा
2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। श्रीकृष्ण की धरा पर भाजपा की जो हलचल है, उससे साफ है कि भाजपा आगामी चुनाव में श्रीकृष्ण के नाम से अपनी नैया पार कराने की तैयारी में हैं। भाजपा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर मुखर है और हिंदुत्व कार्ड खेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 नवंबर को यहां प्रधानमंत्री मोदी भी आ चुके हैं। इन हलचलों से राजनीति से जुड़े लोगों का मानना है कि लोकसभा चुनाव में श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह कमेटी विवाद खासा महत्वपूर्ण होने जा रहा है। इसके पीछे उनका मानना है कि भाजपा 2024 में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed