फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   closing of mathura mahotsav in vrindavan

हेमा से हुमा तक जादू चला बॉलीवुड का जादू

Mon, 27 Apr 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Mon, 27 Apr 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
closing of mathura mahotsav in vrindavan
अक्षयपात्र परिसर में चल रहे मथुरा महोत्सव की दूसरी शाम भी रंगारंग प्रस्तुतियों के नाम रही। देर रात तक चले नृत्य और गायन का उल्लास लोगों को मंच से बांधे रहा। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच रविवार को भी शुभारंभ सांसद हेमा मालिनी के नृत्य से ही हुआ था। हेमा मालिनी ने साथी कलाकरों के साथ कृष्ण वंदना की प्रस्तुति से सभी को मोह लिया। इसके बाद परिणीति चोपड़ा, अर्जुन कपूर, हुमा कुरैशी ने प्रस्तुतियां दीं। गायक कैलाश खेर ने आवाज का जादू बिखेरा।
विज्ञापन


अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ढोले में बैठकर जैसे ही मंच पर अपने साथियों के साथ पहुंची तो लोग अपने स्थान से खड़े हो गए। परिणीति ने सबसे पहले भोर भए पनघट पर मोहे नटखट श्याम सताए... गीत पर नृत्य प्रारंभ किया। इसके बाद जिस कलाकार के लिए लोग इस भव्य आयोजन को देखने अक्षयपात्र परिसर में पहुंचे थे, उसकी एंट्री ने परिसर को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजा दिया।
विज्ञापन


अर्जुन कपूर को मंच पर देख जवां दिलों ने हाथ उठाकर स्वागत किया। अर्जुन ने भी ब्रजवासियों का अभिवादन स्वीकार कर ब्रजराज भगवान कृष्ण की इस लीला भूमि में आने पर अपने को धन्य माना। उन्होंने कहा कि योगीराज भगवान कृष्ण की इस पवित्र भूमि पर आकर इस भव्य आयोजन में सहभागिता करने का मौका मिला वह इसके लिए सांसद हेमा मालिनी का आभार जताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने चिरपरिचत अंदाज में ‘मैं सुपर मैन, सलमान का फैन..., रंगबरसे भीगे चुनर वाली..्, तूने मारी एंट्री यार.. गानों पर डांस कर तालियां बटोरीं। हुमा कुरैशी ने ओरे पिया गाने पर नृत्य किया। गायक कैलाश खैर ने तेरी दीवानी के स्वर छेड़े। इसके बाद गोविंदा ने मंच पर पहुंचकर पहले भगवान कृष्ण की पावन भूमि वृंदावन को नमन किया। उन्होंने मच गया शोर सारी नगरी में, गोविंदा आला रे और बाय गोविंदा आदि गानों पर नृत्य किया। पार्श्व गायक शंकर महादेवन ने गीतों से वातावरण को अलग रंगत दी। मंच पर जितेंद्र और रेमो डिसूजा ने भी आकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। कार्यक्रम का संचालन सोनू सूद ने किया।



जल्द ही परिवार के साथ आऊंगा: गोविंदा
बॉलीवुड के बेस्ट कॉमेडियन गोविंदा रविवार की देर शाम वृंदावन पहुंचे। यहां एक होटल में गिरीश भारती ने उनका स्वागत किया तो वह गले से लिपट गए। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि इस पावन भूमि पर बार बार आने का मन करता है। वह समय निकालकर वृंदावन बांके बिहारी के दर्शनों के लिए आते रहे हैं। जल्द ही वह परिवार के साथ वृंदावन ठाकुर बांके बिहारी की शरण में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed