फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Clinic sealed FIR over allegations of improper treatment

Mathura News: गलत इलाज के आरोप में क्लीनिक सील, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Clinic sealed FIR over allegations of improper treatment
मांट। कस्बे के नया नगला निवासी पांच वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत के बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने निजी क्लीनिक को सील किया है। बच्चे के परिजन ने चिकित्सक के खिलाफ गलत इलाज का आरोप लगाया था। उधर, पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी की तहरीर पर अपंजीकृत चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा नया नगला निवासी रामगोपाल बुधवार को अपने पांच वर्षीय पुत्र निखिल को बुखार होने पर कस्बा स्थित निरंजन कुमार विश्वास के क्लीनिक पर इलाज के लिए लेकर गए थे। परिजन का आरोप है कि चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद बालक की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे दूसरे चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट के अधीक्षक डॉ. जीतेश तिवारी ने संबंधित क्लीनिक का निरीक्षण कर उसे सील करा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जीतेश तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ अमर नाथ यादव ने बताया कि अभी तक परिजन द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed