{"_id":"68ed5b122b05f443f00241ca","slug":"cleaner-dies-after-being-hit-by-a-train-mathura-news-c-369-1-mt11016-137433-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ट्रेन की चपेट में आने से सफाईकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ट्रेन की चपेट में आने से सफाईकर्मी की मौत
विज्ञापन
मथुरा। रेल की पटरी के पास से गुजरते समय ट्रेन की चपेट में आने से सफाईकर्मी की मौत हो गई। साथी कर्मचारियों ने बताया कि वह ड्यूटी से घर लौट रहा था, तभी रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा भूतेश्वर चौराहा और अमरनाथ स्कूल के बीच में हुआ।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बाल्मीक मोहल्ला निवासी नरेश (40) पुत्र श्याम लाल सोमवार को सुबह करीब 10.30 बजे भूतेश्वर चौराहे के पास से गुजर रहे थे। अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गए। साथी कर्मचारी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नरेश नगर निगम में ठेका सफाई कर्मचारी थे। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।