फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Clash between two parties in Lohvan over gamblers' dispute

Mathura News: जुआरियों के विवाद में लोहवन में दो पक्षों में संघर्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Clash between two parties in Lohvan over gamblers' dispute
मथुरा। लाठी-डंडा लेकर पुलिस की कार के पीछे पड़ी उग्र भीड़।  - फोटो : mathura
मथुरा। लोहवन में जुआ खेल रहे जुआरियों में शनिवार रात को संघर्ष हो गया। देखते ही देखते अनुसूचित जाति और ब्राह्मण समाज के दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। यही नहीं मौके पर पहुंची जमुनापार थाने की पुलिस को भी उग्र भीड़ ने भगा दिया। लाठी-डंडा लेकर पुलिस की कार के पीछे दौड़ पड़े। जैसे-तैसे पुलिस कर्मियों ने वहां से भागकर जान बचाई। भारी पुलिस बल पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस विवाद करने वालों को चिन्हित करने में जुटी है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जमुनापार थाना क्षेत्र के लोहवन में शनिवार रात करीब नौ बजे अनुसूचित जाति का एक युवक और ब्राह्मण समाज के दो युवक जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान जुआ खेलते समय अनुसूचित जाति के युवक का ब्राह्मण समाज के युवकों से विवाद हो गया। फिर तीनों में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। विवाद इतना बढ़ गया कि यह संघर्ष में बदल गया। इसके बाद अनुसूचित जाति और ब्राह्मण समाज के लोग एकजुट हो गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। किसी का सिर फूटा तो किसी के हाथ में चोट लग गई। करीब दो घंटे तक बवाल हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर जमुनापार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, तो उग्र भीड़ पुलिस के पीछे पड़ गई। लाठी-डंडा लेकर पुलिस की कार की पीछे पड़ गए। जैसे-तैसे पुलिस कमियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सूत्रों के अनुसार उग्र भीड़ ने पुलिस कर्मियों की कार के शीशी भी तोड़ दिए हैं। फिर जयभीम-जयभीम के नारे लगाए। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। इसमें एक अनुसूचित जाति का और दो ब्राह्मण समाज के युवक शामिल हैं। ये वही तीनों हैं जो जुआ खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन







खुफिया तंत्र को नहीं लगी भनक
लोहवन में दो घंटे तक बवाल होता रहा, लेकिन खुफिया तंत्र को इसकी भनक तक नहीं लगी। एक फोन कॉल पर चंद मिनटों में पहुंचने का दावा करने वाली पुलिस की क्विक रिस्पांस टीमें भी कहां थीं, जिन्हें घटना की जानकारी तक नहीं हुई। घटना के 24 घंटे बाद भी बवाल करने वालों को नहीं खोज पाई है।


वर्जन

सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। विवाद में शामिल सभी आरोपियों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा, आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

-श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed