फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Clarification issued regarding Garvili Sharan, a disciple of Saint Premanand

Mathura News: संत प्रेमानंद के शिष्य गर्वीली शरण के संबंध में दी सफाई, विश्वास जताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Clarification issued regarding Garvili Sharan, a disciple of Saint Premanand
वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम श्रीहित राधा केलिकुंज के प्रबंधन ने आश्रम के ट्रस्टी गर्वीली शरण के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही नकारात्मक बातों और अफवाहों का पूरी तरह से खंडन किया है। आश्रम की ओर से जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में इन बातों को निराधार और मनगढ़ंत बताया गया है।
विज्ञापन

आश्रम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी पोस्ट के अनुसार आश्रम के ट्रस्टी गर्वीली शरण संत प्रेमानंद की आज्ञा और मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा के साथ आश्रम की व्यवस्थाओं का संचालन कर रहे हैं। उनकी सत्यनिष्ठा, निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशैली से संत एवं समस्त संत परिकर पूरी तरह संतुष्ट है। उनके प्रति अटूट विश्वास और स्नेह रखते हैं। आश्रम प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं, भक्तों से अपील की है कि वे अनधिकृत सूचनाओं और अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन

विगत कई दिनों से गर्वीली शरण को लेकर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा था कि जमीन से जुड़े कार्य के कारण संत प्रेमानंद उनसे नाराज हैं। यही कारण है कि शिष्यों के बीच दो गुट बन गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर ट्रस्टी गर्वीली शरण साधक का चोला त्याग दाढ़ी, मूंछ साफ करवाकर पीतवस्त्र भी उतार कर सामान्य वस्त्र में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed