{"_id":"600721078ebc3e32f057f1a7","slug":"civic-mathura-news-agr477162272","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, एसएसपी की अध्यक्षता में लगा तहसील दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम, एसएसपी की अध्यक्षता में लगा तहसील दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। डीएम नवनीत चहल व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की अध्यक्षता में मंगलवार को गोवर्धन ब्लॉक के चौ. चरण सिंह सभागार में तहसील दिवस लगा। इसमें 16 शिकायतों में एक का मौके पर निस्तारण किया गया।
गोवर्धन निवासी गिरधारी लाल ने डीएम से नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अवैध वसूली एवं पानी कनेक्शन काटने की शिकायत की। लोक कल्याण समिति बछगांव के निहाल सिंह ने जर्जर चिकित्सालय भवन के निर्माण की मांग की। सुरीर के राहुल पुत्र सुल्तान सिंह ने सुरीर पुलिस की शिकायत करते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। राल गांव के ग्रामीणों के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने वन विहार गो चारण भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की।
डीएम ने एसडीएम को एक सप्ताह में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि गोवर्धन में भूमाफिया के खिलाफ शिकायत मिली है। थानाध्यक्ष गोवर्धन को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान एसडीएम राहुल यादव, सीओ रविकांत पाराशर, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष मंगोर्रा अजय कुमार, तहसीलदार पवन पाठक, एक्सईएन विद्युत विभाग अविनाश गुप्ता, वन क्षेत्राधिकारी ब्रजेश परमार, आपूर्ति अधिकारी मोहन उपाध्याय, ईओ महेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।