फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   civic

खराब क्वालिटी की सड़क- नाली बना रहे ठेकेदार को भगाया

Mon, 07 Sep 2020 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
civic
फोटो 4 वार्ड नंबर 45 के कृष्णापुरम फेस 3 में आवास विकास परिषद द्वारा घटिया सामग्री लगाकर किए जा रहे स - फोटो : MATHURA
मथुरा । करीब 15 वर्ष बाद आवास विकास को अपनी कॉलोनी की सड़क बनाने की सुधि आई। इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा खराब गुणवत्ता की सड़क और नाली बनाने पर कृष्ण विहार कॉलोनी में लोग बिगड़ गए। सूचना पर पहुंचे पार्षद ने ठेकेदार से काम रुकवा दिया और चेतावनी दी यदि खराब क्वालिटी का सामान लगाया तो सड़क नहीं बनने देंगे। इस पर ठेकेदार ने काम रोक दिया। पार्षद ने कहा कि अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन

वार्ड 45 की कृष्ण विहार कॉलोनी में विगत 15 वर्ष से सड़क खराब थी। कई बार शिकायत करने के बाद आवास विकास परिषद ने सड़क तथा निर्माण कार्य सोमवार को शुरू करा दिया। निर्माण होता देखकर लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन कुछ ही देर में उनका पारा हाई हो गया। ठेकेदार द्वारा सड़क और नाली निर्माण में खराब गुणवत्ता का सामान प्रयोग किया जा रहा था। सूचना पर कांग्रेस पार्षद तिलकवीर सिंह पहुंच गए और ठेकेदार को काम बंद करने को कहा। पार्षद ने बताया कि सड़क निर्माण में पीला ईंट का प्रयोग किया जा रहा था। हमने चेतावनी दी यदि आवास विकास ने अच्छी क्वालिटी का सामान नहीं लगवाया तो विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

यह तो ज्यादती है
एक तो 15 वर्ष से सड़क नहीं बनवाई और बनवाई तो खराब क्वालिटी का सामान लगवाया जा रहा है। इससे अच्छा तो न बनवाएं। हम इसका विरोध करते हैं।
- उमाशंकर शर्मा
ठेेकेदार भ्रष्टाचार कर रहा है
सड़क निर्माण में ठेकेदार भ्रष्टाचार कर रहा है। उसके पास कोई वर्कऑर्डर तक नहीं है। खराब क्वालिटी की सड़क बनवाकर कई गुना पैसा वसूल करेगा, जोकि लोगों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगदीश गुप्ता
पुरजोर विरोध किया जाएगा
खराब सड़क बनाई जाएगी तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। ठेकेदार ने नहीं सुनी तो विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
- राजकुमार तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed