{"_id":"5f5675608ebc3e54d2345549","slug":"civic-mathura-news-agr4582765118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को चिन्हित कर कुपोषण से दिलाएंगे मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो 12 राज्य पोषण मिशन के तत्वावधान में पोषण माह की शुरुआत जूम ऐप के माध्यम से करते हुए जिलाधिकार?
- फोटो : MATHURA
Link Copied
मथुरा। जनपद को कुपोषण मुक्त करने के लिए सोमवार से पोषण माह का आगाज हो गया। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने अभियान को विधिवत रूप से जूम एप के माध्यम से जनपद की चुनिंदा महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों से बातचीत कर शुरू किया।
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे ऐसे परिवारों को चिह्नित करें, जिनके बच्चे कुपोषित हैं और आर्थिक रूप से संपन्न भी नहीं हैं। उन्हें गाय अथवा बछिया नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही ऐसे परिवारों को 900 रुपये प्रतिमाह गाय की खुराक के लिए भी प्रदान किए जाएंगे। डीएम ने बताया कि गाय प्रदान करने की घोषणा तीन दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोषण माह के शुभारंभ पर की थी। डीएम सर्वज्ञ राम मिश्रा ने कहा कि राज्य पोषण मिशन से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुष्टाहार का वितरण सही रूप से करना है। हर पात्र को हर हालत में समय से पुष्टाहार मिलना चाहिए। उनके द्वारा प्रदान पौष्टिक आहार से बच्चे और गर्भवती महिलाएं स्वस्थ रहेंगी। पोषण माह की शुरुआत के दौरान डीएम ने शोरावाला कोठी निवासी राधा से उसके बच्चे के बारे में पूछा। राधा ने बताया कि मेरा बेटा अति कुपोषित था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचाए गए पुष्टाहार से बच्चे का काफी वजन बढ़ा और स्वस्थ हुआ। इस अवसर पर कार्यवाहक जिला कार्यक्रम अधिकारी (आंगनबाड़ी) और जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर वंदना, सुपरवाइजर शशि तिवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विनीता, ललिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।