Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   City traffic issues raised Samvad se Samadhan event

Mathura News: संवाद से समाधान में उठाई शहर की यातायात समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
City traffic issues raised Samvad se Samadhan event
मथुरा। नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा संवाद से समाधान कार्यक्रम शनिवार रात एक होटल में आयोजित किया गया। डीएम और एसएसपी ने व्यापारियों की समस्या सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। चैंबर की नवीन वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में मथुरा-वृंदावन की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को प्रमुखता से उठाया गया। पूर्व अध्यक्ष केडी अग्रवाल ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारिकाधीश मंदिर, यमुना के घाटों तथा अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों तक बसों, टैक्सियों एवं अन्य वाहनों की सुगम पहुंच न होना इस समस्या का प्रमुख कारण है।
विज्ञापन

चैंबर के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश बजाज ने कहा कि विद्युत निगम की नई वर्टिकल व्यवस्था के बारे में आम जनता को पर्याप्त जानकारी नहीं है। उन्होंने व्यवस्था के व्यापक प्रचार-प्रसार की मांग की। वरिष्ठ सदस्य देवेन चौधरी ने नवीन बस अड्डा (आईएसबीटी) के संचालन के लिए तैयार ब्लूप्रिंट जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाधिकारी ने विद्युत अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमी और व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता चैंबर के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल बृजवासी ने की। संचालन पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने और आभार महामंत्री रामप्रकाश अग्रवाल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रह्लाद खंडेलवाल, तुषार, अमित जैन, उमेश जुगसना, विशाल बंसल, मनीष शोरावाला, जेके कटारा, पवन चतुर्वेदी, अजय सिंह, दीपक गोयल, अंकित बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed