फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   City Magistrate threatened women protesting against Sri Banke Bihari Temple Corridor

Mathura: श्रीबांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर...महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट पर लगाया धमकाने का आरोप, आक्रोश

Thu, 03 Jul 2025 10:05 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 03 Jul 2025 10:05 PM IST
सार

गोस्वामियों के साथ ही महिलाओं द्वारा भी लगातार कॉरिडोर का विरोध किया जा रहा है। आरोप है कि सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार अपनी टीम के साथ आए और उन्होंने महिलाओं को धमकाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
City Magistrate threatened women protesting against Sri Banke Bihari Temple Corridor
काॅरिडोर का विरोध करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर और न्यास के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट पर धमकाने का आरोप लगाया है। इससे सेवायतों और ब्रजवासियों में आक्रोश है। मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से किए जाने की बात महिलाओं ने कही है।
विज्ञापन


गोस्वामियों के साथ ही महिलाओं द्वारा भी लगातार कॉरिडोर का विरोध किया जा रहा है। प्रतिदिन शांतिपूर्ण तरीके से पूजा पद्धति के जरिए महिलाएं अपना विरोध दर्ज करा रही हैं। बृहस्पतिवार को भी महिलाएं श्रीबांकेबिहारी मंदिर के चबूतरे पर मौजूद थीं। सभी एकत्रित होकर कात्यायनी मां के मंदिर जाने की तैयारी कर रहीं थीं।
विज्ञापन


 

महिलाओं का आरोप है कि इसी दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार अपनी टीम के साथ आए और उन्होंने महिलाओं को धमकाना शुरू कर दिया। विरोध दर्ज कराने के लिए पहुंची लॉ स्टूडेंट किशोरी गोस्वामी ने आरोप लगाया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें धारा 144 (बीएनएस के अनुसार वर्तमान में यह धारा बदल गई है) लागू होने की बात कहते हुए एफआईआर कराने की धमकी दी। साथ ही उनके पतियों पर भी कार्रवाई करने की बात कहते हुए धमकाया। कहा कि प्रदर्शन करना है तो अनुमति लेनी होगी। इससे महिलाओं में आक्रोश है।

नीलम गोस्वामी का कहना है कि महिलाओं ने किसी प्रकार से कोई शांतिभंग नहीं की है। वह अपने बिहारी जी से प्रार्थना कर रही हैं, जिसका उन्हें पूरा अधिकार है। उन्होंने मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। आनंद किशोर गोस्वामी और हिमांशु गोस्वामी ने भी अधिकारी के इस रवैये को गलत बताया।
 

मां कात्यायनी से की प्रार्थना
महिलाएं कात्यायनी मां के मंदिर पहुंची। वहां उन्होंने माता रानी से प्रार्थना कि वह कॉरिडोर से बचाने में उनकी मदद करें। उनके घर उजड़ रहे हैं। इस दौरान ललिता गोस्वामी, नेहा गोस्वामी, ममता गोस्वामी, निशा शर्मा, मधु गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

धमकी देने का आरोप गलत
मामले में सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार का कहना है कि महिलाओं द्वारा धमकाने का आरोप गलत है। मंदिर के बाहर प्रदर्शन करने से यातायात बाधित रहता है। इस कारण से उन्होंने केवल समझाया और कहा कि प्रदर्शन करना है तो अनुमति ले आएं। वहीं डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने भी ऐसे किसी मामले की जानकारी से इन्कार किया है।

ये भी पढ़े-Agra: संजय प्लेस में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद,पार्किंग ठेकेदार ने की अधिवक्ता से मारपीट; थाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed