फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chutneys no longer have the same spice.

Mathura News: अब नहीं आते चटनी में चटखारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Chutneys no longer have the same spice.
गांव तरौली के प्रसिद्ध स्वामी बाबा मेले में सिलबट्टा बनाते कारीगर। 
धर्मवीर सिंह आर्य
विज्ञापन

छाता। भागदौड़ भरी जिंदगी में भले ही लोग घरों में मिक्सी से चटनी पीसते हैं, लेकिन सिल बिट्टे की चटनी का स्वाद अलग ही आता है। सिल बट्टे की चटनी खाकर जीभ भी चटखारे लेने लगती है।
बदलते समय के साथ घरों से सिल बट्टा लुप्त होते जा रहे हैं। नई पीढ़ी के लोगों ने इनकी जगह मिक्सी मंगा ली हैं। लेकिन सिलबट्टे और मिक्सी की चटनी के स्वाद में अंतर है। वहीं बाजार में मिक्सी आने से पत्थर के सिलबट्टा बनाने वाले कारीगरों की रोजी पर संकट आ गया है।
विज्ञापन

छाता के गांव तरौली स्थित स्वामी बाबा मेले में सिल बट्टा बनाने वाले कई परिवार अपनी दुकानें सजाए हुए हैं। मथुरा के स्टैट बैंक चौराहा निवासी महेंद्र कुमार व राजेश ने बताया कि वह सिल, बट्टा, कुन्दी, खरल आदि बनाते हैं। यह चटनी, बादाम तथा दवाइयां आदि पीसने के काम आते हैं। हरा धनियां, मिर्च की चटनी सिलबट्टे पर पीसने से जो स्वाद आता है वह मिक्सी की चटनी में नहीं है। वहीं मनोज ने बताया कि उनके परिवार के 15 लोग इसी कार्य से गुजर-बसर कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




250 से 400 में बिक रहे
मेले में 250 से 400 रुपये प्रति जोड़ा सिल बट्टे बेचे जा रहे हैं। कारीगर महेंद्र कुमार ने बताया कि मेले में उनके पास कई साइज के सिल बट्टे हैं। इनमें सबसे छोटा 250 रुपये का है। वहीं 300, 350 और 400 रुपये प्रति जोड़ा सिल बट्टे भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed