{"_id":"6946ff5af1bd9b734e03cc05","slug":"christmas-preparations-have-begun-with-shops-decorating-themselves-in-the-market-mathura-news-c-160-1-sagr1034-105825-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: क्रिसमस की तैयारियां शुरू, बाजार में सजने लगीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: क्रिसमस की तैयारियां शुरू, बाजार में सजने लगीं दुकानें
विज्ञापन
कोसीकलां। क्रिसमस-डे जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, इसकी तैयारियां जोर पकड़ती जा रही हैं। बाजार में दुकानों पर सजावट का सामान सजा दिया गया है। क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लॉज की ड्रेस, रंग-बिरंगी लाइटें और सजावटी वस्तुओं की खरीदारी शुरू हो चुकी है। खास तौर पर स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, जो स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए खरीदारी कर रहे हैं।
नगर के मुख्य बाजार में गिफ्ट और सजावटी दुकानों पर खरीदारी शुरू हो गई है। दुकानदार रिपुंज गर्ग का कहना है कि आने वाले दिनों में खरीदारी और बढ़ेगी। घरों के साथ-साथ चर्चों में होने वाले आयोजनों के लिए भी बड़ी मात्रा में सजावट का सामान खरीदा जा रहा है। सेंट तेरेसा चर्च के लिए भी आयोजकों ने बाजार से सामग्री जुटानी शुरू कर दी हैं। बाजार में सेंटा क्लॉज के मुखौटे और नकली दाढ़ी बच्चों की पहली पसंद बने हुए हैं, जबकि युवाओं में क्रिसमस थीम वाली कैप, जैकेट और क्रॉस लॉकेट का क्रेज नजर आ रहा है। दुकानदार गौरी का कहना है कि आने वाले दिनों में खरीदारी और बढ़ेगी।
ये हैं दाम
- क्रिसमस सूट 150 से 500 रुपये तक
- झालरें : 30 रुपये में
- मुखौटे 25 से 50 रुपये तक
- क्रिसमस ट्री : 60 से 5000 रुपये तक
- क्रिसमस स्टार : 30 से 50 रुपये तक