फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   christmas celebration in mathura

हमारे दिल में जन्म लें प्रभु यीशु महान...

Thu, 24 Dec 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 24 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
christmas celebration in mathura
‘तेरा हो अभिषेक अमन के राजा, आज हमारे दिल में जन्म लें हे प्रभु यीशु महान।’ प्रार्थना सभा, गीतों के स्वरों के साथ ही मध्यरात्रि में गिरिजाघर में घंटियां बज उठीं। प्रभु यीशु के जन्मदिन पर बाइबिल की संदेश सुनाए गए और लोगों ने गीत भी गाए।
विज्ञापन


प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाने के लिए ईसाई समाज के लोग उत्साहित दिखे। बीते दो दिन से बच्चे घर-घर जाकर कैरल (ईसाई धर्म में भजन का नाम) गा कर रहे थे। लोगों ने भी इन गीतों का खूब आनंद लिया। गुरुवार को ये खुशी चरम पर पहुंच गई।
विज्ञापन


सुबह से शहर के मैथोडिस्ट चर्च ऑफ इंडिया, चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनएन), सेंट डोमिनिक्स आदि चर्च पर विशेष सजावट की जाने लगी। शाम को प्रार्थना सभाओं का आयोजन शुरू हो गया। इसके बाद गीतों से चर्च गूंजने लगे। रात में कैंप फायर का आयोजन किया गया। इसमें ईसाई समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर प्रार्थना की। जिसमें प्रभु यीशु के जन्म से पूर्व के गीतों को गाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन टीला स्थित मैथोडिस्ट चर्च के फादर रेवरेंट देवेंद्र सिंह ने बताया कि मध्यरात्रि में प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही बाइबिल गान और चर्च सर्विस का आयोजन हुआ। द बाइबिल फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को शाम तीन बजे क्रिसमस मिलन समारोह के तहत मिशन कंपाउंड सदर रोड पर सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed