{"_id":"64c56a31fdb5f73e9e0fc106","slug":"chowkidar-wanted-commission-by-selling-the-plot-by-sidelining-sumit-mathura-news-c-29-1-mtr1019-112179-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सुमित को किनारे कर खुद प्लॉट बिकवाकर कमीशन चाहता था चौकीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सुमित को किनारे कर खुद प्लॉट बिकवाकर कमीशन चाहता था चौकीदार
Sun, 30 Jul 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो-- --
- चौकीदार मोतीलाल को सुमित ने काम में अड़चन पैदा करवाने के लिए मरवाया
- चौकीदार की हत्या में छह लोग थे शामिल, गुरमीत भी गिरफ्तार
- एक पुराना चौकीदार भी था हत्या में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। जैंत थाने के चौमुंहा क्षेत्र में बढ़ौता रोड स्थित मंजिल एबोर्ड प्रॉपर्टी साइट के चौकीदार मोतीलाल की हत्या के मूल में कमीशनबाजी थी। मुख्य साजिशकर्ता साइट मालिक महेंद्र के पार्टनर सुमित यादव ने पुलिस को गिरफ्तारी के बाद पूरा सच बताया। उसने बताया कि मोतीलाल उसे किनारे कर खुद प्लॉट बिक्री कराकर कमीशन कमाना चाहता था। कार्य में बाधा बनने पर उसकी हत्या कराई । वहीं, इस साजिश में एक पुराने चौकीदार का भी नाम उजागर हुआ है। पुलिस ने शनिवार को सुमित और गिरोह के सरगना गुरमीत को जेल भेज दिया।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर बताया कि मंजिल एबार्ड साइट के मालिक दिल्ली निवासी महेंद्र के पार्टनर सुमित यादव निवासी केवल पार्क, आजादपुर, दिल्ली ने बताया कि मोतीलाल उसके लाए ग्राहकों से सवाल-जवाब करता और उनको भड़का देता था। वह इन ग्राहकों को खुद के जरिये संपत्ति लेने को कहता, ताकि उसे कमीशन मिल सके। इसी बात का उससे विवाद था। उसे रास्ते से हटाने के लिए उसने अपने परिचित दिल्ली के प्रदीप उर्फ राहुल से संपर्क किया। राहुल ने रिश्ते में दामाद गुरमीत पुत्र धान सिंह चुडा निवासी सुरुरपुर, बागपत से संपर्क कराया। गुरमीत भाड़े के हत्यारों का गिरोह चलाता है। उसे 20 हजार रुपये बतौर एडवांस दिए। गुरमीत सहित नितिन पुत्र गोपी निवासी नरेला, वेस्ट दिल्ली, कल्लू उर्फ आहील पुत्र असलम निवासी खेखडा़, बागपत और सुमित पुत्र जयकुमार निवासी अलालपुर, पलवल द्वारा हत्या करना तय हुआ। इस साजिश में साइट के ही एक पुराने चौकीदार शिवचरण उर्फ डॉक्टर को भी शामिल किया गया। घटना वाली रात गुरमीत सहित सभी लोग पलवल में जुटे। वहां तक दिल्ली से एक कार से आए। पलवल से दो बाइकों पर सवार होकर घटनास्थल पर पहुंचे। गुरमीत, चौकीदार मोतीलाल का चेहरा नितिन, सुमित और कल्लू को दिखाकर चला गया। इसके बाद तीनों ने हत्या की। एसएसपी के अनुसार अभी तक कल्लू, गुरमीत, सुमित यादव, सुमित को पकड़ लिया है। नितिन, शिवचरण उर्फ डॉक्टर, प्रदीप उर्फ राहुल फरार है।
खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर जैंत अजय वर्मा, स्वाट टीम के प्रभारी अभय कुमार शर्मा, सर्विलांस प्रभारी विकास शर्मा, एसआई अर्जुन राठी, देवेंद्र सिंह, आशीष कुमार, सत्यवीर सिंह त्यागी सहित 27 पुलिसकर्मी शामिल रहे।