{"_id":"6676bfedc9dd64175a06291d","slug":"chowki-incharge-suspended-for-negligence-in-land-dispute-in-mathura-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: जमीन विवाद में आरोपियों पर कार्रवाई की बजाय बरती ढील, चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज; किए गए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: जमीन विवाद में आरोपियों पर कार्रवाई की बजाय बरती ढील, चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज; किए गए निलंबित
Sat, 22 Jun 2024 06:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 22 Jun 2024 06:11 PM IST
सार
जमीन विवाद में आरोपियों पर कार्रवाई की बजाय ढील बरती गई। मामले में चौकी इंचार्ज आरोपी पाए गए। एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
up police , Suspended
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में जमीन विवाद में संतोषजनक कार्रवाई नहीं करने पर चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है। आरोप है कि न तो कार्रवाई की गई और न ही निर्धारित समय पर आरोपियों को पाबंद किया गया। लापरवाही पर एसएसपी ने जाजन पट्टी चौकी प्रभारी प्रमोद शर्मा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। पीड़ित पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई थी। चौकी इंचार्ज पर हमलावरों से मिलीभगत का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
घटना मगोर्रा थाना क्षेत्र के सेंहा गांव की है। यहां 10 दिन पूर्व जमीन विवाद का मामला सामने आया। गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के घर पर 13 जून की सुबह करीब 8 बजे जमीन विवाद को लेकर गांव के ही 11 नामजदों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित सहित पांच महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने हमलावर सुशील, संतोष, शैलेन्द्र, राहुल, पुष्पेंद्र, भगवान सिंह, जगदीश उर्फ जग्गो सहित चार महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घायलों में सुरेंद्र सिंह सहित मालती देवी, तृप्ति, मेनका, दुर्गेश शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी राहुल, महिला चंद्रवती व नेहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यहां पहले भी दो बार इसी जमीन को लेकर हमलावर वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
पूर्व में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस हमलावरों से मिली हुई है। पूर्व के दो बार मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाना प्रभारी अवधेश जादौन ने बताया कि 10 दिन पूर्व पीड़ित पक्ष पर हमला किया गया था। चौकी प्रभारी ने समयावधि में कार्रवाई नहीं की। इससे मुकदमे में लापरवाही दिखाई दी। एसएसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित किया है।