फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   chor sakriy, shraddhaaluon ka haar va mobail phon kiya paar

Mathura News: चोर सक्रिय, श्रद्धालुओं का हार व मोबाइल फोन किया पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
chor sakriy, shraddhaaluon ka haar va mobail phon kiya paar
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोर लगातार अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की कीमती वस्तुएं कब और कैसे चोरी हो जाती हैं इसका उन्हें पता तक नहीं चलता।
विज्ञापन

ताजा मामला 5 मार्च का है। ऑस्ट्रेलिया से आए श्रद्धालु आयु दास मॉर्गन के गले से सोने का तुलसी का हार किसी अज्ञात व्यक्ति ने भीड़ का फायदा उठाकर चुरा लिया। जब वे मंदिर से बाहर निकले तब उन्हें एहसास हुआ कि उनका कीमती हार गायब हो चुका है।
विज्ञापन

इसी तरह श्रीकृष्ण धाम कॉलोनी, औरंगाबाद निवासी करण सिंह का मोबाइल फोन परिक्रमा मार्ग में चोरी हो गया। औरैया निवासी राघव कुमार शुक्ला का रविवार की रात अटल्ला चुंगी के पास मोबाइल फोन चोरी हो गया। सभी मामलों में पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed