फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Children's examination, teachers' heart beating

Mathura News: बच्चों की परीक्षा, शिक्षकों का धड़क रहा दिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Children's examination, teachers' heart beating
मथुरा। बेसिक के प्राइमरी व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की 15-16 सितंबर को निपुण परीक्षा होनी है। इसके लिए वह तैयारियों में जुटे हैं। टेस्ट के माध्यम से बच्चों के साथ एआरपी द्वारा अपने गोद लिए गए विद्यालयों में की जा रही मेहनत का भी आंकलन होगा। परीक्षा में कमजोर बच्चों को योग्य बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में अलग-अलग तारीखों में निपुण परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। जिले में यह परीक्षा 15 व 16 सितंबर को होगी। इसमें कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों की 15 व कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों की 16 सितंबर को परीक्षा होगी।
विज्ञापन

कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों की भाषा व गणित और कक्षा 4 से 8 के बच्चों की विज्ञान व गणित विषय की परीक्षा होगी। यह परीक्षा ओएमआर शीट पर होनी है। इसके लिए बच्चे तो अपनी तैयारियों में जुटे ही हैं, साथ ही एआरपी और शिक्षक भी बच्चों को परीक्षा पास कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि इस परीक्षा के माध्यम से एआरपी का आंकलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरपी बलवीर चौधरी ने बताया कि निपुण परीक्षा में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति होनी चाहिए। परीक्षा के बाद कम अंक पाने वाले बच्चों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। रेमेडियल कक्षाएं होंगी। नवाचार के माध्यम से बच्चों को सिखाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि वह भी योग्य बन सकें। बताया कि कक्षा 1 से 3 तक प्रत्येक 5 बच्चों पर एक प्रश्न पत्र होगा। 8 बच्चों पर एक ओएमआर शीट पर होगी। जिसके माध्यम से बच्चों का आंकलन होगा। कक्षा 4 से 8 तक के लिए प्रत्येक बच्चे के लिए प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट होगी।

सभी एआरपी को अपने गोद लिए विद्यालयों को बनाना है निपुण

एआरपी को दिसंबर 2023 तक अपने गोद लिए हुए विद्यालयों को निपुण बनाना है। जिले के 53 एआरपी ने 10-10 विद्यालयों को गोद लिया हुआ है। इन 10-10 विद्यालयों को निपुण बनाया जाना है। परीक्षा के माध्यम से बच्चों की प्रगति जानेंगे। उनकी योग्यता को जानेंगे।


सरल एप पर स्कैन की जाएंगी ओएमआर शीट

विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा देने के बाद इन ओएमआर शीट को सरल एप पर स्कैन किया जाएगा। स्कैन होने के बाद यह शीट जिला व प्रदेश स्तर पर दिखने लगेगी। इसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। बच्चों की योग्यता के आधार पर निर्देश दिए जाएंगे। वर्गवार बच्चों को बांटा जाएगा। इसी एप पर बच्चों की उपस्थिति और अनुपस्थिति दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed