फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Children of a school in Noida came to meet Premanand Maharaj

Mathura News: प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे नोएडा के एक स्कूल के बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Children of a school in Noida came to meet Premanand Maharaj
मथुरा। प्रदर्शनी देखते प्रेमानंद महाराज। स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : mathura
वृंदावन। नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार को अपने शिक्षकों के साथ वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से भेंट की। इस विशेष अवसर पर बच्चों ने वृंदावन का एक खूबसूरत मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी के रूप में प्रस्तुत किया, जिसे देखकर महाराजजी ने बच्चों की सराहना की।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में वृंदावन के प्रमुख तीर्थ स्थलों, घाटों और प्राकृतिक सौंदर्य को बारीकी से दर्शाया गया था। बच्चों ने न केवल मॉडल के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया, बल्कि वृंदावन की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक महत्व को भी उजागर किया।
विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनसे संवाद किया और उन्हें आध्यात्मिकता, शिक्षा और नैतिक मूल्यों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और भारतीय संस्कृति की गरिमा बनाए रखने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed