फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Children and women trapped in the crowd cried, the elderly were in bad condition

Mathura News: भीड़ में फंसे बच्चे-महिलाएं बिलख पड़े, बुजुर्गों का हुआ बुरा हाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Children and women trapped in the crowd cried, the elderly were in bad condition
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन के लिए रविवार को भीड़ का फिर से दबाव बढ़ने से व्यवस्थाएं लड़खड़ा गईं। मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते श्रद्धालुओं से भरे नजर आए। भीड़ के आगे इंतजाम फिर से ध्वस्त होते दिखाई दिए। वहीं, विभिन्न प्रकार के फूलों से बने बंंगले की छांव में बैठे आराध्य की एक झलक पाने के लिए भक्त आतुर दिखे।
विज्ञापन

मंदिर की गलियों और गेट पर भीड़ में फंसे बच्चों और महिलाएं बिलख पड़े। बुजुर्गों का सबसे बुरा हाल रहा, जो भीड़ में फंसकर परेशान होते दिखाई दिए। रविवार को सुबह पट खुलने के साथ ही ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर में गेट संख्या 2 और 3 से प्रवेश के लिए श्रद्धालु जूझते नजर आए। पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास तो कर रहे थे, लेकिन पीछे से आती भीड़ के आगे वो भी पस्त हो गए। भीड़ के कारण ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र का बाजार भी प्रभावित दिखाई दिया।
विज्ञापन


हालांकि पिछले दिनों विद्यापीठ चौराहे से बांकेबिहारी पुलिस चौकी के बीच लगाई गई बैरिकेडिंग के हटने से भक्तों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को सुविधा तो हुई, लेकिन मंदिर की गलियों में भीड़ का दबाव बढ़ गया है। सुबह के साथ शाम को भीड़ का दबाव देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कें हो गईं जाम, रेंगते दिखाई दिए वाहन

पिछले एक सप्ताह से मिल रही राहत रविवार को टूट गई। सुबह से लेकर दोपहर और शाम को वृंदावन की सड़कों पर वाहनों का जाम लगा रहा। ठाकुर बांकेबिहारी के साथ-साथ अन्य मंदिरों के दर्शन के लिए आए भक्तों की भीड़ के कारण शहर की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार देखी गई। सबसे बुरा हाल मथुरा मार्ग पर रहा।


यहां सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल से लेकर आईटीआई काॅलेज तक लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही। इधर अटल्ला चुंगी, नगर निगम चौराहा, सीएफसी चौराहा, इस्काॅन रोड पर भी वाहनों के साथ ई-रिक्शा की लाइन लगी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed