{"_id":"5f2565478ebc3ea08b5c10f6","slug":"child-free-mathura-news-agr453006676","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत बालक साधु से कराया मुक्त, आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत बालक साधु से कराया मुक्त, आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन पुलिस साधु से मुक्त कराए गए बच्चे को परिजनों को सौंपती हुई।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन में पहले साधु ने धूनी रमाई। फिर एक घर से खाना मंगाने लगा। इसी दौरान परिजन से अपने संबंध बढ़ाए और एक दिन उनका बच्चा लेकर लापता हो गया। पुलिस ने तथाकथित साधुवेशधारी को पकड़ लिया है और उसके कब्जे से सवा माह पूर्व अपहृत किया गया बच्चा भी बरामद कर लिया है।
12 वर्षीय लक्ष्मण, पिता भोले के साथ डीएवी स्कूल के पीछे कॉलोनी में रह रहा था। नजदीक ही एक साधु भी रहता था। संतोष नाम के साधु ने धीरे-धीरे करके भोले से अपने संबंध बना लिए। अचानक 20 जून को उक्त साधु भोले के पुत्र लक्ष्मण का अपहरण करके ले गया। लक्ष्मण के मामा जितेंद्र पाल ने साधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी ने बताया कि शनिवार को सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर अपहृत लक्ष्मण को ग्राम हथकोली थाना बलदेव क्षेत्र से सकुशल बरामद किया है तथा अभियुक्त संतोष कुमार उर्फ राजेंद्र (50) निवासी निरावल थाना दतिया मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह साधु के रूप में घूमता रहता था। घूमने के दौरान ही उसका परिवार से परिचय हो गया और बच्चे को लेकर चला गया। वह बच्चे को भी साधु बनाना चाहता था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
गुमशुदा बच्चों का बनेगा रजिस्टर, छानबीन करेंगे सीओ
अब जनपद से गुम होने वाले बच्चों की छानबीन पर सीधे एसएसपी की नजर रहेगी। किसी भी लापता बच्चे का 24 घंटे के अंदर पुलिस पूरा प्रोफाइल तैयार करेगी और सीओ स्तर के अधिकारी द्वारा परिजन से पूछताछ कर उसका रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। अधिकारी द्वारा हर दिन एसएसपी को अपडेट दिया जाएगा। गोवर्धन से एक बालक के अपहरण के खुलासे के बाद एसएसपी ने कार्यालय में इसके लिए अलग से रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जनपद के गांव हों या शहर। विभिन्न स्थानों से बच्चों के लापता होने की सूचनाएं आए दिन मिलती रहती हैं। अक्सर यह सूचनाएं ठंडे बस्ते में डाल दी जाती थीं। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने किसी भी 12-14 वर्ष तक के लापता बच्चे की बरामदगी के लिए सीओ का जिम्मेदारी दी है। रजिस्टर में लापता बच्चों की विस्तृत जानकारी दर्ज की जाएगी और बच्चे की खोजबीन के लिए सीओ को नियुक्त किया जाएगा। इन जानकारियों के आधार पर हर 24 घंटे में सीओ को लापता बच्चे का अपडेट एसएसपी को दिया जाएगा।