फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   child dead in village sersa

माइनर में डूबकर बालक की मौत

Thu, 30 Jun 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 30 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
child dead in village sersa
कैनाल फाइल
कस्बा क्षेत्र के गांव सेरसा के नगला फर्स में बुधवार को एक बालक की माइनर में डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को उसका शव बरामद हुआ। इसकी सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने नहर किनारे पटरी बनाए जाने की मांग के लिए हंगामा किया।
विज्ञापन


ओल चौकी अंतर्गत गांव सेरसा के नगला फर्स निवासी किशन का साढे़ तीन वर्षीय पुत्र अंशू बुधवार शाम गांव के बड़े बच्चों के साथ माइनर के पास चला गया। वहां से वह वापस नहीं लौटा। परिवारीजनों ने रात भर उसकी तलाश की। गुरुवार सुबह फिर माइनर में तलाश की गई तो झाल में फंसा हुआ अंशू का शव मिल गया।
विज्ञापन


मौके पर जुटे ग्रामीणों और बालक के परिवारीजनों ने माइनर किनारे पटरी बनाए जाने की मांग के लिए हंगामा किया और शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीडीओ मनीष वर्मा ने पटरी बनाए जाने का आश्वासन दिया और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद परिवारीजनों की मांग पर बिना कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed