फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chikungunya is not stopping, 4 more patients found

Mathura News: नहीं थम रहा चिकनगुनिया, 4 और मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Chikungunya is not stopping, 4 more patients found
मथुरा। जिले में स्वास्थ्य विभाग के प्रयास के बाद भी चिकनगुनिया और डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मरीज मिल रहे हैं। शहर एवं राया क्षेत्र में चार चिकनगुनिया के केस और मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मलेरिया टीम के साथ पीड़ितों का उनके घर पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने क्षेत्र में लार्वासाइड दवा के छिड़काव के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राया के शिवपुरी कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय बालक, मथुरा के जयसिंहपुरा में 50 वर्षीय व्यक्ति, हाईवे स्थित मानवेंद्र कॉलोनी निवासी 54 वर्षीय अधेड़ एवं 67 वर्षीय वृद्ध चिकनगुनिया की चपेट में आ गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅक्टर अजय कुमार वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह स्वास्थ्य टीम के साथ पीड़ितों के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों का हाल जाना।
विज्ञापन


सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम ने राया क्षेत्र में शिविर लगाया और लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बुखार आने आने की स्थिति में लोगों के रक्त के सैंपल लिए और स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी। जबकि महेंद्र कॉलोनी निवासी दोनों मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं मलेरिया विभाग की टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर सर्वे कर लोगों के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि चिकनगुनिया और डेंगू के मरीजों की स्थिति नियंत्रण में है। जिन क्षेत्रों में चिकनगुनिया के मरीज मिल रहे हैं, वहां नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि चिकनगुनिया वायरस से संक्रमित ज्यादातर लोगों में कुछ लक्षण विकसित होते हैं। आमतौर पर लक्षण संक्रमित मच्छर के काटने के 3-7 दिन बाद शुरू होते हैं। सबसे आम लक्षण बुखार और जोड़ों में दर्द है।


अन्य लक्षणों में सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में सूजन या शरीर पर दाने हो जाते हैं। सीएमओ डाॅक्टर अजय कुमार ने वर्मा ने बताया कि चिकनगुनिया के जिले में 13 मरीज अभी तक मिल चुके हैं। जिन क्षेत्रों में मरीज मिल रहे हैं वहां टीम लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed