फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chief Veterinarian

गायों के भरण पोषण की फाइल लटकाने वाले सीवीओ नपे, मुख्यालय अटैच

Thu, 23 Apr 2020 05:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Chief Veterinarian
मथुरा। प्रदेश की योगी सरकार ने भगवान श्रीकृष्ण की लीला भूमि में गोवंश के लिए आवंटित बजट को जारी करने में आनाकानी करने वाले मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्हें लखनऊ अटैच करते हुए मथुरा के लिए नई तैनाती के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के आदेश पर जनपद में खुले घूमने वाले गोवंश के लिए अस्थाई गोशालाओं का निर्माण किया गया है। इसके अलावा जो गोशालाएं निजी ट्रस्ट के अधीन संचालित हो रही हैं, उनमें रह रहे गोवंश के भरण पोषण के लिए निर्धारित राशि आवंटित की जा रही है। पिछले सप्ताह ही ऐसी 11 गोशालाओं को करीब 12 करोड़ गोवंश के भरण पोषण तथा तीन गोशालाओं के निर्माण के लिए तीन करोड़ से अधिक बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व शासन को पिछले दिनों शिकायत मिली कि राल स्थित श्रीकृष्ण बिहार गोशाला में करीब तीन हजार गायों के लिए भरण पोषण राशि संबंधी प्रस्ताव को जनपद स्तर पर लटकाया जा रहा है। गोशाला प्रबंधन के कई आग्रह के बाद भी सीवीओ कार्यालय स्तर पर टालमटोल प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम की रिपोर्ट के बाद पशुधन विभाग ने मथुरा के मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. भूदेव सिंह को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय से अटैच कर दिया। अब मथुरा में नई तैनाती के आदेश दिए गए हैं। इस कार्रवाई की भनक लगते ही जनपद के अफसरों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed