फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chief Minister Yogi will attend Deendayal Jayanti celebrations in Mathura today

Mathura News: मुख्यमत्री योगी आज मथुरा में, दीनदयाल जयंती समारोह में होंगे शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi will attend Deendayal Jayanti celebrations in Mathura today
मथुरा। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में शामिल होने बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा आएंगे। वे करीब तीन घंटे यहां रहेंगे। सीएम आगरा से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर सुबह 11.25 बजे फरह स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय धाम पहुंचेंगे।
विज्ञापन


यहां दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद ग्रामोद्योग केंद्र का भ्रमण, मेले एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन और किसानों के साथ संगोष्ठी करेंगे। यहीं पर 15 मिनट अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ जनपद के विभिन्न मुद्दों पर बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद दोपहर 2 बजे श्रीकृष्ण-जन्मभूमि पहुंचेंगे। वे यहां वृंदावन और गोवर्धन में संचालित होने वाली गोल्फ कार्ट का लोकार्पण करेंगे। जन्मभूमि में दर्शन-पूजन के बाद दोपहर 2.35 बजे आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे। दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह 14 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन


छह प्रवेश-निकास द्वार, काले कपड़ों पर बैन
सीएम के दीनदयाल धाम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रवेश और निकास के लिए छह द्वार बनाए गए हैं, ताकि वहां जुटने वाली भीड़ को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सभी द्वारों पर चेकिंग की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। सादा वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी संदिग्धों पर निगाह रखेंगे। सीएम की किसानों के साथ संगोष्ठि और जनसभा में काले कपड़े ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। डीएम स्तर से मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। वहीं, एसएसपी ने सुरक्षा के मद्देनजर एक दर्जन से अधिक इंस्पेक्टर-सीओ, 200 से अधिक दरोगा, हेड कांस्टेबल, सिपाहियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed