फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chief Minister will come for the 23rd time in Mathura, will attend the Lathamar Holi of Barsana

मुख्यमंत्री 23 वीं बार आएंगे मथुरा, बरसाना की लठामार होली में करेंगे शिरकत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will come for the 23rd time in Mathura, will attend the Lathamar Holi of Barsana
मथुरा। यूपी में फिर से भगवा फहरने के बाद २३वीं बार सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ मथुरा आ सकते हैं। उनके यहां बरसाना की लठामार होली में शिरकत करने की भी संभावना है। मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्थाएं करनी शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी तक अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन

साल २०१७ में सूबे की कमान संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता पर श्रीकृष्ण की नगरी रही। इसी के चलते लगातार २२ बार मथुरा जनपद का दौरा करते हुए समय-समय पर विकास कार्य से लेकर रंगोत्सव में भी शिरकत की। बृहस्पतिवार को योगी के नेतृत्व में यूपी में भाजपा की बंपर जीत के बाद २३वीं बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आ सकते हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच साल से लगातार बरसाना की लठामार होली में शिरकत करने वाले मुख्यमंत्री के शुक्रवार को आने की संभावना है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री लगातार बरसाना की लठामार होली में शिरकत करने आते हैं। इस बार उनके आगमन की संभावना को देखकर व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में हो चुकी है बैठक
करीब एक सप्ताह पहले लखनऊ में सीएम के लठामार होली कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बैठक भी हुई थी, जिसमें यह बात भी आई थी कि अगर सरकार बनी तो पूरी संभावना रहेगी कि लठामार होली में सीएम बरसाना पहुंचें। साथ ही श्रीबांकेबिहारी के दर्शन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed