फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   chief minister

मुख्यमंत्री कर सकते हैं जवाहर बाग के नये स्वरूप का उद्घाटन

Tue, 26 Nov 2019 12:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
chief minister
जवाहर बाग के मुख्य द्वार पर होता निर्माण। - फोटो : MATHURA
मथुरा। एएसपी और एसआई सहित दो पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद सुर्खियों में रहे जवाहर बाग के सौंदर्यीकरण और आम जन के लिए उपयोगी बनाने के प्रदेश सरकार के 15 करोड़ के प्रोजेक्ट की कार्य योजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की ओर से किया जा सकता है । जवाहर बाग में करने वाले कार्यों को 31 दिसंबर तक पूर्ण किया जाना है। इसे लेकर जल निगम द्वारा दिन रात कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग की 153 एकड़ जमीन पर फैले जवाहर बाग में 15 करोड़ से सूर्य नमस्कार (योग करने का स्थान), सेंटल स्क्वॉयर, पाथ वे, फव्वारा के अलावा पांच बोरिंग भी की जानी है। जिनसे वहां पर लगे करीब दो हजार पेड़ों को पानी दिया जाएगा। जवाहर बाग के गेट को स्पेशल लुक देकर उस पर टिकट काउंटर भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

शुरूआत में इसका कार्य राज्य निर्माण निगम को दिया गया परंतु इसे जल निगम की निर्माण इकाई सीएनडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) जल निगम को दिया गया है। इसे पूरा करने का टारगेट 31 दिसंबर तक दिया गया है। इसके चलते जल निगम द्वारा दिन रात काम किया जा रहा है। जल निगम के परियोजना प्रबंधक छत्तर सिंह ने बताया कि वह 31 दिसंबर तक कार्य पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

370 लाख में नहीं बन सके पाथ-वे
जल निगम से पूर्व राज्य निर्माण निगम द्वारा जवाहरबाग के निर्माण का कार्य किया जा रहा था। उसने 370 लाख में सिर्फ पाथ वे का अधूरा निर्माण किया। उससे असंतुष्ट जिम्मेदार अधिकारियों ने निर्माण की जिम्मेदारी अब जल निगम को दे दी है। इसके चलते अधिकारियों द्वारा निर्माण संबंधी कार्यों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व निर्माण एजेंसी की जांच में हीला हवाली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed