फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chief Minister honoured the Gurus

Mathura News: मुख्यमंत्री ने किया गुरुओं का सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister honoured the Gurus
भरतपुर। गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गिरिराजजी परिक्रमा मार्ग स्थित डीग के पूंछरी का लोठा में श्रीनाथजी मंदिर में अभिषेक किया और गुरुओं का सम्मान किया। बंदरों को चने खिलाए। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से लुधावई पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रविवार को सुबह श्रीनाथजी मंदिर में दुग्धाभिषेक किया। गुरुओं का वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। गिरिराजजी की तलहटी में बंदरों को चने खिलाए। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से भेंट की। लुधावई में मुख्यमंत्री ने हनुमान मंदिर में दर्शन किए। गुरु को आसन पर बैठाकर उनकी चरण वंदना की। वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। महंत रामदास से चर्चा कर मंदिर के विकास के बारे जानकारी ली। विधायक वैर बहादुर सिंह कोली, विधायक कामां नौक्षम चौधरी व मनोज भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बांसी स्थित पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में हेलीपैड पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन से मुलाकात कर हालचाल जाना। आत्मीयता से मिलकर गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। जनसुनवाई करते हुए परिवाद प्राप्त किए। संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश, डीएम डॉ. अमित यादव, एसपी मृदुल कच्छावा, यूआईटी सचिव ऋषभ मंडल, डीएफओ मानस सिंह, आयुक्त नगर निगम रिछपाल सिंह बुरड़क ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed