{"_id":"6452ae034a852df5fe03b174","slug":"chi-removed-from-rail-service-on-charges-of-corruption-mathura-news-c-29-1-mtr1007-68929-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भ्रष्टाचार के आरोप में सीएचआई को रेल सेवा हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भ्रष्टाचार के आरोप में सीएचआई को रेल सेवा हटाया
Thu, 04 May 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Thu, 04 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर तैनात रेलवे के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक(सीएचआई) रामहरि परिहार को लाखों रुपयों के दुरुपयोग के मामले में रेल सेवा से बर्खास्त कर दिया है। उनके द्वारा विभाग में तय मानक से अधिक के बिल लगाए थे। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा ने यह कार्रवाई की।
मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पर मथुरा जंक्शन पर साफ सफाई के कार्य की जिम्मेदारी थी। दिसंबर 2022 में उनकी शिकायत हुई। सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर दिया। उनके द्वारा सफाई भी दी गई, परंतु सीनियर डीसीएम इससे संतुष्ट नहीं हुए। सीएचआई को भेजे पत्र में कहा गया है कि वह अपनी अपील अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन से कर सकते हैं। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने सीएचआई को रेल सेवा से हटाने की पुष्टि की है।