Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chhattisgarh Woman Found Dead in Vrindavan Guest House Suicide Note Alleges Betrayal by Man

प्रेमी का छल: छत्तीसगढ़ की युवती ने मौत के लिए चुना वृंदावन, गेस्ट हाउस में दी जान; सुसाइड नोट में बताया दर्द

Mon, 16 Nov 2026 12:42 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 16 Nov 2026 12:42 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी 24 वर्षीय पार्वती मरांडी का शव वृंदावन के केशवधाम क्षेत्र स्थित राधा निकुंज गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे से लटका मिला। शव के पास मिले पांच लाइन के सुसाइड नोट में आशीष ओझा नामक युवक पर छल करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh Woman Found Dead in Vrindavan Guest House Suicide Note Alleges Betrayal by Man
युवती सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमी युवक द्वारा छल किए जाने पर छत्तीसगढ़ की युवती ने केशवधाम क्षेत्र स्थित राधा निकुंज गेस्ट हाउस के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। उसके शव के पास से एक पांच लाइन का सुसाइड नोट मिला है। पिता का फोन कॉल न उठाने पर गेस्ट हाउस संचालक ने कमरे में जाकर देखा तो युवती का शव लटका मिला। पुलिस ने परिजन को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी 24 वर्षीय पार्वती मरांडी 13 नवंबर को अकेले घर से आईं थी। उसे 16 नवंबर तक के लिए कमरा बुक किया था। वह केशवधाम स्थित राधा निकुंज गेस्ट हाउस में ठहरीं थीं। रविवार सुबह जब उसके पिता रामचंद्र ने बेटी को फोन किया तो उठा नहीं। इस पर पिता ने गेस्ट हाउस के रिसेप्शन पर फोन कर बेटी का हाल जानने का प्रयास किया। होटल कर्मी युवती के कमरे पर पहुंचा तो नजारा देखकर हैरान रह गया। कमरा अंदर से खुला हुआ था। अंदर युवती का शव पंखे से शाॅल से फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट को भी बुला लिया। युवती के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी आशीष ओझा नामक युवक ने उसके साथ छल किया है। पांच लाइन के इस नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने जांच होने तक गेस्ट हाउस का कमरा बंद कर दिया है। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि युवती ने किसी युवक से प्रेम प्रसंग के चलते जान दे दी है। शव के पास से मिले सुसाइड नोट मिला है। जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तत्वों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed